फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar killed a man in Bijnor, four people killed in one week

Bijnor News: गुलदार के हमले में युवक की मौत, एक सप्ताह में ले चुका है चार लोगों की जान

Wed, 26 Apr 2023 09:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Apr 2023 09:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार ने बुधवार को एक युवक की जान ले ली। बता दें कि गुलदार पिछले एक सप्ताह में चार लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। वहीं लगातार हो रहे हमलों के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Guldar killed a man in Bijnor, four people killed in one week
Bijnor - फोटो : Amar ujala

विस्तार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में गुलदार के हमले में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सैदपुरी महीचंद में युवक सुबह खेत पर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर गुलदार ने उसे अपना निवाला बना लिया। नगीना क्षेत्र में दो माह के भीतर गुलदार के हमले में मौत की यह चौथी घटना है।

विज्ञापन


मंगलवार को पांच वर्षीय बच्ची की ली थी जान
गांव जाब्तानगर के मौजा मुस्सेपुर निवासी टेकचंद सैनी ने बताया कि मौजा मुस्सेपुर में  तीन-चार लोगों के मकान हैं। समीप ही खेत भी हैं। मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे परिजन खाना खाने की तैयारी में लगे थे, तभी अचानक बिजली चली गई। इसी बीच पहले से ही घात लगाए बैठा गुलदार अचानक खेतों से निकलकर एक घर में घुस गया और उसकी पांच वर्षीय पुत्री खुशी को उठा ले गया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र होकर लाठी डंडे लेकर बच्ची की तलाश में निकले लगभग आधा घंटे बाद बच्ची का शव निकट ही चेतराम सिंह के गन्ने के खेत में मिला। गुस्साए दर्जनों ग्रामीण बच्ची का शव लेकर बादिगढ़ चौराहे पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आने की खबर मिलते ही सीओ अफजलगढ़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। वहीं बुधवार को सुबह होते ही गुलदार ने एक और मौत को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से एक के बाद एक प्रतिदिन गुलदार के हमले हो रहे है जिनमें 19 अप्रैल बुधवार को गुलदार ने गांव कासमपुरगढ़ी में खेत की रखवाली करते समय एक वृद्ध (70) को मार डाला था।

20 अप्रैल गुरुवार को गांव महसनपुर में गन्ने की छिलाई करते समय युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया।

21 अप्रैल शुक्रवार को गुलदार ने शाहपुरजमाल निवासी किशोरी को सिरियावाली खेत में मां के साथ गेहूं की कटाई करते समय जख्मी किया।

22 अप्रैल शनिवार की रात  फिर गुलदार ने गांव शाहपुरजमाल में एक छह साल की बालिका पर घर के ऑगन में नल पर पानी पीते हमलाकर जख्मी कर दिया था।

23 अप्रैल की रात रेहड़ थाना क्षेत्र में एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला।

25 अप्रैल को गांव मच्छमार में घुसकर सात वर्षीय बालिका पर हमला कर मार डाला।

वहीं लगातार हो रहे गुलदार के हमलों में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा समूह में खेतों पर जाने, बच्चो को अकेला न छोड़ने तथा जंगल में खेतों पर काम करने से पूर्व शोर करने व रेडियो या मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed