फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Yakub Qureshi's Sarai Bahlim Kothi worth Rs 13 crore seized

Meerut : याकूब कुरैशी की सराय बहलीम की 13 करोड़ की कोठी जब्त, परिवार ने जताई आपत्ति

Sat, 25 Mar 2023 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Mar 2023 01:05 AM IST
सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की सराय बहलीम वाली 13 करोड़ की आलीशान कोठी शुक्रवार को पुलिस ने जब्त कर ली। याकूब के बेटे इमरान व फिरोज सहित परिवार के लोगों ने पुलिस को कार्रवाई पर आपत्ति जताई। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और 2 घंटे में कोठी पर जब्तीकरण का वोट लगा दिया।

विज्ञापन
Meerut: Yakub Qureshi's Sarai Bahlim Kothi worth Rs 13 crore seized
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क file pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की सराय बहलीम वाली 13 करोड़ की आलीशान कोठी शुक्रवार को पुलिस ने जब्त कर ली। याकूब के बेटे इमरान व फिरोज सहित परिवार के लोगों ने पुलिस को कार्रवाई पर आपत्ति जताई। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और 2 घंटे में कोठी पर जब्तीकरण का वोट लगा दिया। कोठी में दूसरी मंजिली वाला हिस्सा याकूब परिवार को रहने के लिए दे दिया। तीसरे दिन शनिवार को भी याकूब परिवार की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया जारी रहेंगी।
विज्ञापन


सीओ किठौर रूपाली राय चौधरी ने बताया कि गैंगस्टर 14 ए के तहत दूसरे दिन शुक्रवार को कोतवाली स्थित सराय वहलीम में याकूब कुरैशी की कोठी जब्त की गई है। जब्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मुंडाली, कोतवाली, लिसाड़ीगेट थाना पुलिस रही। कोठी में याकूब की पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज सहित परिवार मौजूद था।
विज्ञापन


पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की तो इमरान और फिरोज ने आपत्ति जताई। दोनों भाइयों ने यह कोठी पुस्तैनी बताकर पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की। जिस पर सीओ किठौर ने कहा कि छह अलग-अलग भवनों की जगह पर यह कोठी बनी है। जिसकी सरकारी इंजीनियरों ने 13 करोड़ कीमत आंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर के तहत जस्तीकरण की कार्रवाई करनी है, अगर विरोध करेंगे तो मुकदमा लिखा जाएगा। जिसके बाद याकुव का परिवार चिल्लाता रहा और पुलिस कार्रवाई करती रही। इस दौरान पुलिस फोर्स ने सराय बहालीम को छावनी बनाया हुआ था। काफी मिन्नतों के बाद पुलिस ने याकूब परिवार के लिए कोठी में दूसरी मंजिल वाला हिस्सा छोड़ दिया।


पुलिस ने कहा कि जस्त हुए हिस्से को इस्तेमाल करने पर कार्रवाई हो जाएगी। पुलिस ने याकूब के घर में बोड लगाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि याकूब कुरैशी पर तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को खरखौदा में नौ करोड़ कीमत की 17 बीघा जमीन बिजली बंबा बाईपास स्थित शाकरपुर गांव में जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed