फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut woman changed her religion after she forced to make halala

यूपी: हलाला का दबाव डाला तो महिला ने अपना लिया हिंदू धर्म, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Fri, 28 Jun 2019 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 28 Jun 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut woman changed her religion after she forced to make halala
महिला ने थाने पहुंचकर मामले में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मवाना में एक महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। इसके बाद उससे दोबारा शादी की बात आई तो उस पर हलाला का दबाव डाला गया जिसके बाद महिला ने हिंदू धर्म अपना लिया।

विज्ञापन


गुरुवार को महिला ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि हलाला का दबाव डालने पर उसने हिंदू धर्म अपना लिया। इसके चलते ससुराल एवं मायके वालों ने उससे मारपीट की। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

हापुड़ निवासी एक महिला की शादी 18 साल पहले मवाना निवासी युवक से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। पति फेरी लगाकर कपडे़ बेचता है। पति पर बीमारी और मकान बनाने के चलते कर्ज हो गया था। 

आरोप है कि पति कर्ज उतारने के लिए महिला पर गलत कार्य करने का दबाव बनाने लगा। उसे गलत काम के लिए एक बार नेपाल भी भेजा था, लेकिन वह बचकर निकल आई। यहां आकर उससे मारपीट की गई और जलाकर मारने का प्रयास किया। पति ने उसे एक साल पहले तलाक दे दिया। इसके बाद मायके पक्ष ने दोबारा पति के साथ रहने का दबाव बनाया। 

महिला के मुताबिक पति के साथ दोबारा रहने के लिए उससे हलाला करने के लिए कहा गया। हलाला में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी करके उसके साथ पत्नी की तरह रहना पड़ता है। फिर वह व्यक्ति अपनी मर्जी से तलाक देता है, तब ही पहले पति से शादी हो पाती है।  

महिला ने हलाला प्रथा का विरोध किया और शादी से इंकार कर दिया। क्षुब्ध होकर उसने मेरठ में आकर हिंदू धर्म अपना लिया। महिला कस्बे में ही किराए के मकान में रहने लगी। उसका आरोप है कि मायके पक्ष के लोग गुरुवार को उसके पास आए और मारपीट की। किसी तरह महिला वहां से बच निकली। पुलिस ने महिला को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

ऐसे नहीं किया जा सकता धर्म परिवर्तन
महिला का कहना है कि उसने नोटरी कराकर हिंदू धर्म अपनाया है। लेकिन रजिस्ट्रार शांति भूषण चौबे ने बताया कि नोटरी कराकर हिंदू धर्म अपनाने का कोई नियम नहीं है। धर्म परिवर्तन आर्य समाज द्वारा कराया जाता है। इसलिए महिला की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामला गंभीर है। जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनय आजाद, थाना प्रभारी मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed