Meerut: सपने में लहू पीने की कोशिश करती है पत्नी... ड्यूटी पर लेट पहुंचने वाले PAC के जवान ने दिया जवाब
मेरठ में ड्यूटी में लापरवाही पर मिले नोटिस का 44वीं वाहिनी पीएसी के जवान ने अनोखा जवाब दिया है।सोशल मीडिया पर नोटिस और जवाबी पत्र वायरल हो गया। वहीं मामले में अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है।
विस्तार
‘मेरा पत्नी से विवाद चल रहा है। सपने में पत्नी मुझे जान से मारने की नीयत से मेरी छाती के ऊपर बैठकर मेरा लहू पीने का प्रयास करती है। इस कारण मैं सो नहीं पाता हूं। इसी वजह से ड्यूटी पर देर से पहुंचा था।
ड्यूटी में लापरवाही पर मिले नोटिस का 44वीं वाहिनी पीएसी के जवान ने प्रभारी दलनायक को यह अजीबोगरीब जवाब लिखित में दिया है। पीएसी के जवान का यह जवाबी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीएस के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कराई है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS Champions Trophy: सेमीफाइनल में भारत की विराट जीत, ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त, झूमे प्रशंसक
प्रभारी दलनायक के नोटिस में ये लिखा था
44वीं वाहिनी पीएसी के प्रभारी दलनायक मधुसूदन शर्मा ने एक जवान को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नोटिस भेजा था। इसमें लिखा था कि 16 फरवरी को सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर निकलने से पहले प्रभारी दलनायक द्वारा ब्रीफ किया जा रहा था। आप ब्रीफिंग में देर से पहुंचे थे। आपकी शेविंग भी बनी हुई नहीं थी। वर्दी का टर्नआउट भी अच्छा नहीं था। इससे पहले भी देखा गया है कि आप दल के सामूहिक कार्यों और गणना में देरी से पहुंचते हैं। आपका सरकारी कार्यों में रुचि न लेना कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही परिलक्षित करता है। यह पीएसी जैसे अनुशासित बल में घोर अनुशासनहीनता का घोतक है। इस संबंध में एक दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।