फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wife chewed young man's hand, said - like Saurabh murder case, I will cut it and put it in a blue drum

Meerut: पत्नी ने चबाया युवक का हाथ, बोली- सौरभ हत्याकांड की तरह काटकर नीले ड्रम में डाल दूंगी

Tue, 25 Mar 2025 12:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 25 Mar 2025 12:33 PM IST
सार

मामला कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र की एक कालोनी का है। यहां एक युवक की शादी पांच साल पहले हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। अब पत्नी मारपीट करती है और धमकी देती है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Meerut: Wife chewed young man's hand, said - like Saurabh murder case, I will cut it and put it in a blue drum
वह ड्रम, जिसमें सौरभ के शव को सीमेंट डालकर दबाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रविवार रात एक महिला ने अपने पति का हाथ दांत से चबा लिया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने सोमवार को उसके सिर पर हमला किया और उसे मारकर नीले ड्रम में डालने की धमकी दी। सौरभ हत्याकांड के बाद पत्नी की धमकी से घबराकर युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित कालोनी निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी करता है। पांच साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। युवक का आरोप है कि पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा करती है। पूर्व में कई बार वह मारपीट कर चुकी है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार बीचबचाव कराया। रविवार को वह रात के समय घर पहुंचा। जहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।


यह भी पढ़ें...
सौरभ हत्याकांड: कसोल के होटल में मांगी थी मुस्कान की आईडी, साहिल बोला- हनीमून मनाने आए हैं, बस अपनी आईडी दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पत्नी ने युवक के हाथ को दांत से चबाकर उसे घायल कर दिया। सोमवार को भी पत्नी ने युवक पर हमला किया। सिर में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने युवक को जान से मारकर नीले ड्रम में डालने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। दंपती के विवाद का मामला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed