{"_id":"694a3efe4f0829a80e0c6774","slug":"meerut-weather-today-fog-cleared-quickly-after-several-days-people-enjoyed-the-lukewarm-sunshine-2025-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Toaday: कई दिन बाद सुबह जल्दी छंट गया कोहरा, गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद, हवा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Toaday: कई दिन बाद सुबह जल्दी छंट गया कोहरा, गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद, हवा तेज
Tue, 23 Dec 2025 12:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:35 PM IST
सार
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवा चल रही है। सुबह और शाम को तो मौसम बेहद सर्द हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पूरे माह मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
धूप निकलने के बाद पार्क में खेलते बच्चे। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कई दिन से लगातार पड़ रहा कोहरा मंगलवार की सुबह जल्दी हट गया। कोहरे छंटने पर निकली धूप ने थोड़ी राहत दी है। वहीं हवा की रफ्तार अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रही, जिस कारण से मौसम सर्द बन रहा।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं। ठंड का असर तेजी से दिख रहा है। मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा थोड़ा जल्दी छंट गया। इससे शहर वासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वहीं धूप अच्छी निकलने पर मौसम बदला नजर आया। गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद लिया। उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम में वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि कोहरे का असर मंगलवार सुबह कम दिखाई दिया, मगर बुधवार को हालात बदल सकते हैं। अभी दो-तीन दिन तक हवा की रफ्तार तेज रहेगी। सुबह और शाम को मौसम अत्यधिक सर्द बना रहेगा।
विज्ञापन