{"_id":"6832c54957f02a584c0329e8","slug":"meerut-weather-changed-due-to-rain-know-for-how-many-days-the-weather-will-remain-like-this-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बारिश से बदला मौसम, विशेषज्ञों ने आंधी को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें किन फसलों को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बारिश से बदला मौसम, विशेषज्ञों ने आंधी को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें किन फसलों को हुआ नुकसान
Sun, 25 May 2025 12:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 25 May 2025 12:53 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं आम के साथ ही बेल वाली फसलों को भी आंधी-बारिश से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
रविवार सुबह बारिश से मेरठ के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो-तीन दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच रविवार सुबह तेज बिजली की चमक के साथ आंधी और बारिश ने मौसम को बदल दिया। गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 28 तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पिछले एक सप्ताह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी आंधी बारिश तो कभी उमेश भरी गर्मी से शहरवासी हलकान हैं। शनिवार का दिन भी गर्म रहा और उमस के चलते लोग परेशान रहे। लेकिन रविवार की सुबह सवेरे ही बिजली की तेज चमक के साथ मौसम बदल गया। तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। दिन में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि 28 मई तक का मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। बीच-बीच में बारिश और उमस का असर दिखाई देगा। तेज हवा और आंधी के साथ मौसम बदलेगा। 10 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
बारिश होने से जहां आम की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं किसानों ने जो अपने खेतों में बेल वाली फसल को लगा रखा है, उसमें भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। पिछले एक सप्ताह में हुई दो बार आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।
