फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut was colder than Shimla

शिमला से भी ठंडा रहा मेरठ, घरों में कैद हुए लोग, अब कई दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 11 Jan 2021 03:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut was colder than Shimla
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिमी यूपी में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दो दिन से चल रही शीतलहर ने शहरवासियों को घरों में कैद कर दिया है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार आने वाले 48 घंटे तक पश्चिमी यूपी में अभी ठंड से राहत के आसार नहीं है। अभी 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी बना रहेगा। आने वाले दिनों में शीतलहर के कम होने के साथ सुबह के समय कोहरा भी दिख सकता है। फिलहाल ठंड का असर कम नहीं होता दिख रहा है। बढ़ती सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों को भी बचाने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार यह ठंड उनके लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन


वहीं कोल्ड डे कंडीशन बनने से रविवार को मेरठ का मौसम शिमला से भी ठंडा रहा। 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं से अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि शिमला का 18.9 रहा। दिन के तापमान में 7 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जब दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे आ जाता है और शीतलहर तेज चलती है तो ठंड का असर बढ़ने पर दिन भर ठंड की स्थिति (कोल्ड डे कंडीशन) रहती है। रविवार को मौसम ऐसे ही बना रहा। दोपहर को निकली धूप शीतलहर के आगे बेअसर रही और ठिठुरन बनी रही।

रात का पारा भी गिरेगा
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों से होकर आ रही बर्फीली हवाएं तापमान में गिरावट बनाए रखेगी जिस कारण 14 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह कोहरा दिखाई देगा, जबकि दिन भर मौसम साफ रहेगा। लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रहेगी। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होगा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री आ सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से बाजारों में भी चहल-पहल कम देखने को मिल रही है।


यह भी पढ़ें: यूपी: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक को लेकर बड़ा खुलासा, जांच में जुटीं एजेंसियां, अभी और खुलेंगे राज

फिर से गिरा एक्यूआई
हवा की रफ्तार तेज होने से एक्यआई में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार के 252 के मुकाबले रविवार को एक्यूआई 150 रहा। अभी दो तीन दिन और भी एक्यूआई में गिरावट आने के आसार हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed