फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Vice President Jagdeep Dhankhar praised Yogi government and read full speech

UP: उप-राष्ट्रपति ने थपथपाई मुख्यमंत्री की पीठ, संसद की गरिमा पर चोट से दिखे आहत, पढ़ें पूरा भाषण

Sat, 11 Mar 2023 07:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Mar 2023 07:02 PM IST
सार

Meerut News : उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई। लेकिन, संसद की गरिमा पर चोट से आहत दिखे। यहां पढ़िए उप-राष्ट्रपति का पूरा भाषण।

विज्ञापन
Meerut: Vice President Jagdeep Dhankhar praised Yogi government and read full speech
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सीसीएसयू में शुरू हुए तीन दिवसीय आयुर्वेद महासम्मेलन में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई। कहा कि ऐसा लगता था कानून व्यवस्था काबू नहीं आएगी, मगर न सिर्फ काबू आई, बल्कि काबू करने की जड़े भी मजबूत हो गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी सराहा। कहा कि दुनिया में अब भारत का डंका बज रहा है, जो प्रधानमंत्री की दूर-दर्शिता का परिणाम है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा आज दुनिया भर में हर विषय पर भारत क्या सोचता है, इसका इंतजार किया जाता है। कोरोना काल में 140 करोड़ लोगों के लिए किए गए प्रयास और जनता कर्फ्यू का निर्णय बहुत कारगर रहा। दुनिया अचंभित थी कि कैसे भारत ने कोरोना को काबू कर लिया। देश में बड़े पैमाने पर जनता को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। एक अप्रैल 2020 से गरीबों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है। सफाई के मामले में देश में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन

हालांकि उप-राष्ट्रपति संसद की गरिमा पर चोट से आहत दिखे। उन्होंने बताया कि एक बार मेरी मुलाकात बाबा रामदेव से हुई। रामदेव ने गुस्सा दूर करने के योग बताए, मैंने कहा... कोई ऐसा योग बनाइए की संसद की गरिमा बनी रहे। मेरी यह बात सुनकर रामदेव हंसने लगे। संसद चर्चा के लिए है, हंगामे के लिए नहीं। हमें क्या बोलना है, इस पर सोचना चाहिए। अपनी वाणी को काबू में रखना चाहिए। हमें कुछ भी नहीं बोलना चाहिए।

आयुर्वेद के लिए चुटीले अंदाज में बोले, यह ऐसा ही है जैसे गली में छोरा और गांव में ढिंढोरा। चिकित्सा की सभी पद्धतियों का सम्मान करता हूं, लेकिन आयुर्वेद का अपना अलग स्थान है। यह प्राचीन है, हमारी सभ्यता में शामिल है। अब सेहत के लिए मोटे अनाज को प्राथमिकता दी जा रही है। कोरोना से रोकथाम में आयुर्वेद ने महती भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला

प्रधानमंत्री ने कृषक पुत्र कहा, मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में उतरवाया हेलीकॉप्टर
उप-राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री के मुझे कृषक का बेटा कहा, यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) में मेरा हेलीकॉप्टर उतरवाया। इससे मैं गदगद हूं...।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

युवा शक्ति तय करेगी 2047 का भारत कैसा होगा
उप-राष्ट्रपति ने कहा कि आज की युवा शक्ति को तय करना है कि 2047 में भारत कैसा होगा। आज भारत की परिस्थितियां बदली हुईं हैं। दुनिया भारत की ओर देख रही है। दुनिया में भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed