फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Eighteen new corona positive cases has been found in Meerut and Baghpat at today

पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन चार जिलों में मिले 29 नए संक्रमित मरीज, मचा हड़कंप

Sun, 31 May 2020 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 May 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Eighteen new corona positive cases has been found in Meerut and Baghpat at today
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार रात को कोरोना के आठ और नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 419 हो गई है। इनमें 298 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 27 लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है। अब वर्तमान में 94 केस सक्रिय है।

विज्ञापन


उधर, बागपत जिले में शनिवार को एक साथ कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बड़ौत में सब्जी आढ़ती के संपर्क में आए छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इसके अलावा सहारनपुर में भी शनिवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक दवा व्यापारी और शेष प्रवासी बताए गए हैं, जिनमें से पांच बाराबंकी से आए थे, जबकि शेष अन्य जगहों से आए हैं। नौ नए मामले आने के बाद जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 243 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 201 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 42 एक्टिव मरीज हैं। मुजफ्फरनगर में भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को कोविड-19 में भेजा गया। दवा स्टोर और मोहल्लों को सील कर दिया गया है। संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है, जिनके सैंपल भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शनिवार को कोरोना वायरस से 26वीं मौत भी हो गई। प्राचार्य डॉ. एस. के. गर्ग ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक 60 वर्षीय शख्स पुरवा शेखलाल के रहने वाले थे। जिनमें शुक्रवार को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती थे, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

बागपत के अमीनगर सराय निवासी सब्जी आढ़ती, रटौल पुलिस चौकी के दो सिपाही, जीटीबी अस्पताल में कार्य करने वाले संतोषपुर गांव के स्वीपर की पत्नी और हसनपुर लुहारी गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। जिले में अब कुल संख्या 43 पहुंच गई है।

मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ वाले दाल मंडी एवं लोहिया बाजार क्षेत्र में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। नई मंडी एवं दाल मंडी क्षेत्र के दुकानदारों एवं ग्राहकों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला एक डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता है। 

जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले ही एक परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। शनिवार को भी दाल मंडी-लोहिया बाजार क्षेत्र में पुरुषार्थी मंदिर के पास रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने नई मंडी एवं दाल मंडी के कुछ दुकानदारों एवं ग्राहकों के सैंपल लिए थे। उस समय यह महिला भी दुकान पर बैठी हुई थी। सैंपल की जांच रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव पाई गई। महिला एक डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता है, लेकिन लॉकडाउन के चलते कॉलेज बंद हैं। महिला कहां से संक्रमित हुई इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार वालों तथा उनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर ली है। इन सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। संक्रमित के घर के आसपास का क्षेत्र सील करने की तैयारी कर ली गई है। 

अब तक मिले कुल 74 कोरोना पॉजिटिव 
मुजफ्फरनगर जनपद में अब तक कुल 74 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमें से 27 ठीक हो गए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। 46 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी के खौफनाक अंत का सनसनीखेज खुलासा, कातिल पिता ने कबूला जुर्म, बताई ये बड़ी वजह

मेरठ जनपद में इससे पहले मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई थी। मृतक अनिल कुमार (59 वर्ष) हापुड़ के रहने वाले थे। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में फिर बेकाबू होने लगे हालात, आज दवा विक्रेता समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव

बताया गया कि बुधवार को इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को इनकी मौत हो गई थी। इन्हें सांस लेने में परेशानी थी। मरने के बाद इनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को इनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed