फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News, Police has accused father arrested in lover couple murdered case at Saharanpur

प्रेम कहानी के खौफनाक अंत का सनसनीखेज खुलासा, कातिल पिता ने कबूला जुर्म, बताई ये बड़ी वजह

Sat, 30 May 2020 08:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 May 2020 08:09 PM IST
सार

  • युवती के पिता ने ही की थी प्रेमी युगल की हत्या 
  • ऑनर किलिंग: 17 मई को खेत में पड़े मिले थे दोनों के शव
  • बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता

विज्ञापन
UP Crime News, Police has accused father arrested in lover couple murdered case at Saharanpur
मामले की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पुलिस ने प्रेमी युगल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपनी बेटी व उसके प्रेमी की हत्या की वजह बताई है। आगे पढ़िए पूरा अपडेट-

विज्ञापन

बता दें कि बेटी के प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों के शव 17 मई को खेत में पड़े मिले थे। शव के पास एक तमंचा भी मिला था।

एसएसपी दिनेश कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 17 मई को सुबह नागल थाने के गांव पनियाली निवासी रामवीर के खेत में उज्ज्वल उर्फ चेतन पुत्र जोगिंद्र निवासी ताजपुर और निशा पुत्री राजेश निवासी गढ़ी के गोली लगे शव पड़े मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मौके से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस के खोखे बरामद किए थे। स्वॉट टीम व नागल पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। 

यह भी पढ़ें: कॉल डिटेल से खुलेगा दंपती की मौत का राज, मौका-ए-वारदात से जुटाए सबूत, बेहद खौफनाक था वो मंजर

शनिवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने ताजपुर रोड से युवती के पिता राजेश पुत्र दलसिंह निवासी गढ़ी थाना नागल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने दोनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस को बताया कि घटना वाली रात करीब 12 बजे उज्ज्वल उसकी लड़की निशा से मिलने उसके घर आया था। अचानक उसकी आंख खुल गई तो उसने सुना कि वे साथ-साथ जीने मरने की कसम खा रहे थे। उनकी बातें सुनकर उसे गुस्सा आ गया। वह बदनामी से भी डर रहा था। तभी वे दोनों खेतों की ओर निकल गए तो वह भी उनके पीछे तमंचा लेकर चल दिया। रामवीर के खेत में दोनों को गोली मार दी। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने बताया उसने दोनों के फोन जला दिए थे। तमंचा उनके पास रख कर मामले को आत्महत्या का रूप देना चाहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed