फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, New nine corona positive cases has been found in today

सहारनपुर में फिर बेकाबू होने लगे हालात, आज दवा विक्रेता समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 30 May 2020 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 May 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, New nine corona positive cases has been found in today
सहारनपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक दवा व्यापारी और शेष प्रवासी बताए गए हैं, जिनमें से पांच बाराबंकी से आए थे, जबकि शेष अन्य जगहों से आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को कोविड-19 में भेजा गया। दवा स्टोर और मोहल्लों को सील कर दिया गया है। संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है, जिनके सैंपल भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बीते करीब चार दिन से कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। तीन दिन पहले छह, शुक्रवार को आठ और अब शनिवार को नौ नए पॉजिटिव सामने आए हैं। शनिवार की सुबह छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें एक दवा व्यापारी है, जो खान मार्केट में व्यापार करता है। दवा व्यापारी ने विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। विभाग यह देखने में जुटा है कि पॉजिटिव आया व्यापारी कितने अन्य व्यापारियों या चिकित्सकों के संपर्क में आया था, साथ ही स्टाफ पर भी नजर है। 
विज्ञापन


विभाग की टीम ने रिपोर्ट आने के तुरंत बाद स्टोर को सील किया है। संपर्क में आए कारोबारियों और परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है, जिनकी सैंपलिंग होगी। इसके अलावा चार लोग खाताखेड़ी के हैं, जो कुछ दिन पहले बाराबंकी से आए थे। उनको क्वारंटीन किया गया था। एक व्यक्ति आली की चुंगी का रहने वाला है यह भी बाराबंकी से ही आया था और क्वारंटीन सेंटर में था। इन पांचों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। तीन लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट शाम करीब पांच बजे आई। यह भी प्रवासी बताए गए हैं। नौ नए मामले आने के बाद जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 243 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 201 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 42 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में अब नया खतरा, कोरोना काल में बंदरों ने किया ऐसा कारनामा, अफसरों में मची खलबली, बैठी जांच

मरीजों के घर पहुंचीं टीमें 
शुक्रवार को जनपद में आठ प्रवासी पॉजिटिव आए थे। इनमें तीन देवबंद, तीन खाताखेड़ी एक रामपुर मनिहारान और एक पुवांरका कर रहने वाला है। देवबंद में पॉजिटिव आए मरीज गांव नगलीनूर और चेतनपुरी के रहने वाले हैं। शनिवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए, साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन किया है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में मिले 10 नए संक्रमित मरीज, 410 पहुंचा आंकड़ा, अब इतने हुए सक्रिय केस

उधर, खाताखेड़ी, रामपुर मनिहारान और पुवांरका में भी पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आए एक दर्जन से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जिनकी सैंपलिंग की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed