फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two friends died by collided of Thar car of BJP leader in Parikshitgarh

Meerut: भाजपा नेता ने थार से दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था वंश

Tue, 31 Jan 2023 05:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Jan 2023 05:21 PM IST
सार

Meerut News : भाजपा नेता ने अपनी थार गाड़ी से दो दोस्तों को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई है। दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि वंश परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Meerut: Two friends died by collided of Thar car of BJP leader in Parikshitgarh
दोनों युवकों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में भाजपा नेता ने अपनी थार गाड़ी से कुचलकर स्कूटी पर सवार दो दोस्तों वंश और गौरव की जान ले ली। लहूलुहान हालत में दोनों युवकों को सड़क पर छोड़कर भाजपा नेता अपने साथियों के साथ गाड़ी सहित फरार हो गया। 

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के शवों को सड़क पर रखकर हंगामा करने का प्रयास किया। वंश परिवार का इकलौता बेटा था और गौरव का एक छोटा भाई मनु है। ग्रामीणों में भाजपा नेता के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी वंश (17) पुत्र सुबोध त्यागी और गौरव (22) पुत्र सुधीर त्यागी स्कूटी पर दोपहर 12 बजे परीक्षितगढ़ जा रहे थे। पड़ोसी के घर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। परीक्षितगढ़ स्थित एक फार्म हाउस के पास थार गाड़ी ने स्कूटी सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी 

ग्रामीणों का दावा है कि थार बिजनौर के रहने वाले एक भाजपा नेता चला रहे थे। उक्त भाजपा नेता ने लोकसभा में टिकट भी मांगा था। गाड़ी में भाजपा का जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सभासद व भाजपा नेता सवार थे। वह गांव खजूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की मौत की जानकारी किसान नेता मांगेराम त्यागी को दी। मांगेराम त्यागी ने मंगलवार को खजूरी गांव में धरना देने की बात कहीं है।

यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। गाड़ी चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed