फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

Tue, 31 Jan 2023 04:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Jan 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
Farha was get a mobile to Dushyant on Birthday and all secrets revealed by accused in police investigation
दुष्यंत उर्फ फैज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में चित्रकूट कॉलोनी में दुष्यंत का 15 जनवरी को ही जन्मदिन था। फरहा ने उसको मोबाइल फोन गिफ्ट में दिया था। दोनों ने एक होटल में जाकर साथ में खाना भी खाया था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद रात में घंटों तक बातें करते थे।



दुष्यंत के परिजनों की तहरीर पर जांच में जुटी नौचंदी थाना पुलिस को प्राथमिक तौर पर पता चला है कि फरहा और दुष्यंत अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए थे। दुष्यंत उसे अपने घर लाना चाहता था और फरहा उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी। इसी से तंग आकर दुष्यंत ने चित्रकूट कॉलोनी स्थित अपने ही घर में रविवार की सुबह फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

Farha was get a mobile to Dushyant on Birthday and all secrets revealed by accused in police investigation
दुष्यंत उर्फ फैज - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मृतक दुष्यंत के परिजनों ने उसकी पत्नी फरहा, ससुर हनीफ, सास, साला अमजद इब्राहिम और फरहा की बहनों समेत 7-8 अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

Farha was get a mobile to Dushyant on Birthday and all secrets revealed by accused in police investigation
दुष्यंत उर्फ फैज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को पूछताछ में फरहा ने बताया है कि 15 जनवरी को दुष्यंत का जन्मदिन था। उस दिन उन दोनों की मुलाकात हुई थी और एक साथ उन्होंने होटल में खाना भी खाया था। जन्मदिन के मौके पर फरहा ने दुष्यंत को एक मोबाइल भी गिफ्ट में दिया था। धर्म परिवर्तन के दबाव की बात से फरहा व उसके परिजनों ने साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farha was get a mobile to Dushyant on Birthday and all secrets revealed by accused in police investigation
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दुष्यंत की बहन के साथ पढ़ती थी फरहा
पुलिस के अनुसार दुष्यंत की बहन और फरहा आरजी कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। दोनों की दोस्ती में घर में भी आना-जाना था। फरहा कई बार दुष्यंत के घर भी आई थी। इसी दौरान दुष्यंत व फरहा की मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दुष्यंत की बहन की शादी होने के बाद भी फरहा उनके घर आती रहती थी। परिजनों ने दुष्यंत को कई बार समझाया था कि वह फरहा को घर पर न बुलाएं लेकिन वह नहीं माना। करीब दो साल पहले जब परिजनों ने दुष्यंत को डांटा तो वह घर से चला गया था। तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। डेढ़ माह तक लापता रहने के बाद वह खुद ही घर लौट आया था।

विज्ञापन
Farha was get a mobile to Dushyant on Birthday and all secrets revealed by accused in police investigation
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

परिजनों का शादी व बच्चे की जानकारी से इनकार
दुष्यंत की मां शिक्षा देवी ने बताया कि फरहा के साथ उसकी शादी कब हुई उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता। बच्चे के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जब भी उसे फरहा का साथ छोड़ने के लिए कहते थे तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता था। वह फिर से घर छोड़कर न चला जाए, इस वजह से वे उस पर ज्यादा दबाव नहीं बनाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed