ढाई लाख के इनामी व मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर का मेरठ पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया है। पुलिस का कहना है कि बद्दो की फरारी में बेटे सिकंदर सहित 18 लोगों को नामजद आरोपी बनाया था।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी विष्णु कौशिक का कहना है कि बद्दो का रेड कॉर्नर नोटिस पहले से जारी था। जिसे हर साल नवीनीकरण कराया जाता है।
2 of 5
बदन सिंह बद्दो
- फोटो : अमर उजाला
28 मार्च, 2019 को बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। उसकी घेराबंदी के लिए पुलिस, एसटीएफ, एटीएस सहित अन्य एजेंसियां लगी हुई हैं। इसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। वह बार-बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालता रहता है।
3 of 5
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
बताया गया कि फ्रांस, कैलीफोर्निया, ऑस्ट्रेलिया आदि अन्य देशों में उसके फेसबुक का आईपी एड्रेस आता है। फरारी के तुरंत बाद बद्दो का रेड कॉर्नर नोटिस तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी ने जारी कराया था। जिसका हर साल पुलिस को नवीनीकरण कराना होता है।
4 of 5
बदन सिंह बद्दो
- फोटो : social media
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना है कि अब बद्दो के बेटे सिकंदर का भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया है। वह बद्दो की फरारी में नामजद है। फरारी के बाद से उसका भी कोई सुराग नहीं लगा।
बताया गया कि बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में है। बद्दो की पत्नी ने सिकंदर को नामजद करने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस को अंदेशा है कि सिकंदर अपनी मां के पास ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। पुलिस और एसटीएफ ने बद्दो की घेराबंदी के लिए बेटे सिकंदर पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।