फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: two arms smugglers have open of big secrets in investigation of criminal investigation agency

हथियार तस्करों के राज: पूछताछ में उगला ऐसा सच, सुनकर चौंक गए बड़े अफसर, जानें- मेरठ-पंजाब का क्या कनेक्शन

Fri, 18 Aug 2023 02:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Aug 2023 02:46 PM IST
सार

Meerut News : हथियार तस्करों ने पूछताछ में कई बड़े राज खोले हैं। तस्करों का पूरा सच जानकर बड़े अधिकारी भी चौंक गए। जानिए आखिर मेरठ और पंजाब का क्या कनेक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
Meerut: two arms smugglers have open of big secrets in investigation of criminal investigation agency
Arrest demo

विस्तार

पंजाब में हथियार तस्करी के तार मेरठ से जुड़ रहे हैं। मेरठ में बड़े पैमाने पर हथियार तस्करी का काम किया जा रहा है। आपराधिक जांच एजेंसी (सीआईए) ने मेरठ से भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पूछताछ में कई राज खोले हैं।

विज्ञापन


कनाडा में बैठा गैंगस्टर प्रिंस चौहान उर्फ प्रिंस राणा मोहाली पंचकूला चंडीगढ़ से हथियारों की सप्लाई ले रहा था। उसे हथियार देने वाले दीपक सिंह उर्फ राणा निवासी नारायण गढ़ ने पूछताछ में सरधना के विक्रांत पनवार उर्फ विक्की ठाकुर का नाम उजागर किया। पंजाब की सीआईए ने विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

वहीं, पूछताछ के दौरान विक्रांत ने हथियार सप्लाई का बड़ा नेटवर्क मेरठ और आसपास के जनपदों में तैयार किया था, जो पढ़ाई करने वाले युवाओं को लालच में फंसाकर पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करता है। सीआईए ने विक्रांत से पूछताछ के बाद आठ अगस्त को सदर बाजार के थापर नगर निवासी हरीश जोशी के बेटे रूपक जोशी और पवन ढाबा के संचालक पवन कुमार के बेटे प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही हथियार तस्करी कर रहे थे। उससे पहले भी लिसाड़ीगेट एरिया और किठौर क्षेत्र में हथियारों की अवैध फैक्टरी पकड़ी गई।

ऐसे में आईजी नचिकेता झा ने हथियार तस्करी पर रोक लगाने के लिए रेंज के सभी सीओ की ऑनलाइन मीटिंग की। सभी को अपने-अपने सर्किल में हथियार तस्करी रोकने का टास्क दिया है। हथियार बनाने और तस्करी में जेल के अंदर बंद आरोपियों से भी पूछताछ की जाए।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक!: युवती से फिर दरिंदगी, एक महीने पहले बनी थी मां, शक होने पर पिता की जमकर धुनाई, पहले भाई गया था जेल

विज्ञापन

आईजी नचिकेता झा ने बताया कि हथियार तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश सभी सीओ को दिए गए हैं। हथियार तस्करों की सूची तैयार कर उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed