फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Truck hits bike, crushes two youths who fell on the road, painful death on the spot

Meerut: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, सड़क पर उछलकर गिरे दो युवकों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Sat, 10 May 2025 04:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 May 2025 04:29 PM IST
सार

बागपत के युवक गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। रोहटा थानाक्षेत्र में हादसा हो गया। बाइक सवार तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग गया। 

विज्ञापन
Meerut: Truck hits bike, crushes two youths who fell on the road, painful death on the spot
हादसे के बाद ट्रक और बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार गंगा में नहाने के लिए जा रहे दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। दोनों युवकों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

बागपत के मोहल्ला देशराज निवासी पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर शुक्रवार रात हरिद्धार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। भलसौना पुल के निकट जटपुरा गांव के सामने पहुंचे तो सरधना की ओर से आ रहे सरिया से भरे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार सोनू (24) पुत्र सहदेव और दिनेश (20) पुत्र राकेश उछलकर सड़क पर गिर गए। ट्रक दोनों युवकों को कुचलता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा हिमांशु पुत्र मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह भी देखें...
India Pakistan Tension: पाकिस्तान की गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की मौत, राजौरी में हुआ हमला    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर पीछे से आ रहे उनके दो साथियों ने शोर मचा दिया तो चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। हालात नाजुक होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया। रोते बिलखते मोर्चरी पहुंचे परिजनों का बुरा हाल था। थानाध्यक्ष नीरज बघेल का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed