{"_id":"6a915691c45f0b78ab09e624","slug":"meerut-traffic-jam-on-the-delhi-dehradun-highway-on-raksha-bandhan-long-queues-at-siwaya-toll-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रक्षाबंधन पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम, सिवाया टोल पर लगी लंबी कतारें, 60 हजार वाहन गुजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रक्षाबंधन पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम, सिवाया टोल पर लगी लंबी कतारें, 60 हजार वाहन गुजरे
Fri, 28 Aug 2026 03:06 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 28 Aug 2026 03:06 PM IST
सार
शुक्रवार को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों और भाई अपनी बहनों के घर राखी बंधवाने के लिए गए। इस कारण हाईवे समेत सभी मार्गों पर वाहनों का दबाव बहुत अधिक बढ़ गया। जगह-जगह जाम के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर लगीं वाहनों की कतारें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन के पर्व पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे तक करीब 60 हजार वाहन सिवाया टोल प्लाजा से निकल चुके हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए हाईवे पर निकले। सुबह से ही दिल्ली और देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। सिवाया टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण टोल के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की भीड़ जमा हो गई। टोल पार करने के बाद भी वाहनों की रफ्तार सामान्य नहीं हो सकी और कई वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवाया टोल के अलावा, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम और परतापुर क्षेत्र में भी वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की अधिक संख्या के कारण कई स्थानों पर यातायात धीमा हो गया और वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़े। परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए यात्रा कर रहे लोगों को गर्मी और उमस के बीच काफी परेशानी उठानी पड़ी।
त्योहार पर जाम ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
जाम में फंसे लोगों ने बताया कि त्योहार के दिन परिवार के साथ सफर करना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर कुछ मिनट की दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। सिवाया टोल प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखकर वाहन चालक परेशान नजर आए। शाम तक हाईवे पर वाहनों का दबाव बना रहा।
ये भी देखें...
मेरठ: खुले नाले में गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत, इधर-उधर ढूंढता रहा परिवार, सीसीटीवी देखकर निकाला शव
जाम में फंसे लोगों ने बताया कि त्योहार के दिन परिवार के साथ सफर करना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर कुछ मिनट की दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। सिवाया टोल प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखकर वाहन चालक परेशान नजर आए। शाम तक हाईवे पर वाहनों का दबाव बना रहा।
ये भी देखें...
मेरठ: खुले नाले में गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत, इधर-उधर ढूंढता रहा परिवार, सीसीटीवी देखकर निकाला शव