{"_id":"63f4dfc3d94cddd61e00623b","slug":"meerut-there-will-be-route-diversion-on-the-atul-maheshwari-overpass-bridge-on-22-and-23-february-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में रूट डायवर्जन: इस समय संभलकर निकलें, यहां 22-23 फरवरी को पूरी तरह बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में रूट डायवर्जन: इस समय संभलकर निकलें, यहां 22-23 फरवरी को पूरी तरह बंद रहेगा यातायात
Tue, 21 Feb 2023 08:53 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:53 PM IST
सार
मेरठ में रूट डायवर्जन : शहर में दो दोनों तक संभलकर निकलें। अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु (मेवला फ्लाईओवर) मार्ग पर 22 और 23 फरवरी को देर रात से सुबह तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु (मेवला फ्लाईओवर) मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रैपिड रेल का कार्य होने के चलते अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु (मेवला फ्लाईओवर) मार्ग 22 और 23 फरवरी को देर रात में एक बजे से सुबह छह बजे तक पूरी बंद रहेगा। यहां पर गार्टर रखने का काम किया जाएगा। ऐसे में यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग दिए हैं। जिनका ही प्रयोग किया जा सकेगा। यहां पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 22 और 23 फरवरी की रात को एक से सुबह छह बजे तक एल एंड टी कंपनी द्वारा अतुल माहेश्वरी उपरगामी सेतु मार्ग पर नवीन मंडी गेट के सामने रैपिड रेल के गार्टर रखने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण यह मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह
विज्ञापन
परतापुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाले यात्री शॉप्रिक्स मॉल से आगे दिल्ली रोड पर अतुल माहेश्वरी उपरगामी सेतु मार्ग की ओर नहीं आ सकेंगे। शॉप्रिक्स मॉल से डायवर्ट होकर बिजली बंबा बाईपास की तरफ से एल. ब्लॉक, तेजगढ़ी होकर शहर में आएगा। इसी तरह दिल्ली की तरफ से मेरठ शहर आने वाला यातायात परतापुर से एनएच- 58 होते हुए बागपत फ्लाईओवर के नीचे से मलियाना पुलिस चौकी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर व शहर की तरफ फुटबाल तिराहे से होकर जाएगा।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें
इसी प्रकार मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात फुटबाल तिराहे से अतुल माहेश्वरी उपरगामी सेतु मार्ग (मेवला फ्लाईओवर) की तरफ नहीं जाएगा। फुटबाल तिराहे से डायवर्जन होकर बागपत रोड पर मलियाना रेलवे फ्लाईओवर मलियाना चौकी के सामने से होते हुए बागपत फ्लाईओवर एनएच- 58 से होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा। रूट डायवर्ट को लेकर लोग भटके न इसलिए, यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई है।