{"_id":"6364e48cdfa19657e01d396e","slug":"meerut-the-shooting-of-pyaar-ki-policy-begins-the-actors-of-meerut-are-also-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: \"प्यार की पॉलिसी\" की शूटिंग का हुआ शुभारंभ, मेरठ के कलाकार भी निभाएंगे मुख्य किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: "प्यार की पॉलिसी" की शूटिंग का हुआ शुभारंभ, मेरठ के कलाकार भी निभाएंगे मुख्य किरदार
Fri, 04 Nov 2022 03:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Nov 2022 03:38 PM IST
सार
मेरठ में बनने जा रही "प्यार की पॉलिसी" फिल्म का शुभारंभ शुक्रवार 4 नवंबर को हो गया है। मुहूर्त के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में मेरठ के रंगमंच के कलाकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
फिल्म का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केपीएस फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म "प्यार की पॉलिसी" का मुहूर्त शुक्रवार को मवाना रोड स्थित सदरपुर गांव रामराज में हुआ। मुहूर्त के बाद फिल्म की शूटिंग चालू हो गई। फिल्म के प्रोड्यूसर श्री के पी सिंह, निर्देशक श्री सुधीश कुमार शर्मा, मुख्य सहायक निर्देशक श्री विजय दवेसर, सहा. निर्देशक शिप्रा गुप्ता डी ओ पी अशोक पांडा,आर्ट डायरेक्टर सन्नी प्रजापति है।
विज्ञापन
इस फिल्म का मुहूर्त मेरठ रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार श्री ओ डी राजपूत ने किया। जो खुद भी इस फिल्म में मुखिया का रोल कर रहें है। यह फिल्म गांव की एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में जानें माने टीवी और फिल्म के कलाकर है।
विज्ञापन
फिल्म में विकास चौधरी, मनोज बक्शी,विकास गिरी, मेघा सक्सेना, महिमा गुप्ता, राजा हर्षवर्धन, ओ.डी. राजपूत, ललित गोस्वामी गिरीश थापर, श्री राकेश कपूर भी मौजूद हैं। वहीं मेरठ से रंगमंच के कलाकर भी शामिल हैं। बता दें कि सीमा समर हीरो की मां, जूही त्यागी हीरोइन की मां का रोल व संजीव कर्दमवाल निभाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें
यें कलाकार भी निभा रहें मुख्य किरदार
मनमोहन भल्ला शुभांगी शर्मा, रजत बत्रा, सीमा मित्तल, अपूर्वा, शाहिद गौरी, शाह आलम, शौकीन राज , रुपेश आदि कलाकार फिल्म में अलग-अलग किरदार निभा रहें।