{"_id":"66c85109ec5c04dbe60badcb","slug":"meerut-teacher-touches-class-4-student-inappropriately-after-closing-classroom-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्कूल में कक्षा चार की छात्रा को क्लासरूम में बंदकर प्रिंसिपल ने किया बैड टच, ग्रामीणों ने की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्कूल में कक्षा चार की छात्रा को क्लासरूम में बंदकर प्रिंसिपल ने किया बैड टच, ग्रामीणों ने की धुनाई
Fri, 23 Aug 2024 03:51 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:51 PM IST
सार
मेरठ के मवाना में एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर कक्षा चार की छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। वहीं जानकारी लगते ही ग्रामीण स्कूल में पहुंच गए और अध्यापक की पकड़कर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के प्रीत नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कक्षा चार की छात्र के साथ कमरा बंद कर अश्लील हरकत करने की शिकायत पर परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर प्रधानाध्यापक की धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रीत नगर में कंपोजिट विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर जमाल कामिल तैनात है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पर कक्षा चार की छात्र के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने उनकी बेटी को क्लासरूम में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की।
बच्ची के शोर मचाने पर कमरा खोला, जिसके बाद लड़की ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
परिजनों ने प्रधानाध्यापक की धुनाई कर डाली। वहीं इस संबंध में प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोप झूठे हैं। उसने तीन छात्रों को नाखून काटने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
जब उससे पूछा गया कि क्या नाखून काटने का कोई आदेश शासन की ओर से है तो वह कोई जवाब नहीं दे सका।