फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Suspension of eight students involved in CCSU firing fixed

Meerut : सीसीएसयू फायरिंग में संलिप्त आठ छात्रों का आज या कल निलंबन तय, एक्शन में आई खुफिया टीम

Sat, 15 Apr 2023 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 01:23 AM IST
सार

सीसीएसयू परिसर में फायरिंग करने वाले आठ छात्र शनिवार या सोमवार को निलंबित होंगे। चिह्नित बाहरी 11 युवाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लग गया है। पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।

विज्ञापन
Meerut: Suspension of eight students involved in CCSU firing fixed
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

सीसीएसयू परिसर में फायरिंग करने वाले आठ छात्र शनिवार या सोमवार को निलंबित होंगे। चिह्नित बाहरी 11 युवाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लग गया है। पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। बैटरी व्हीकल से सिक्योरिटी गार्ड लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। बिना आई कार्ड विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। कॉलेजों के विद्यार्थियों को आई कार्ड के साथ प्राचार्य से स्वीकृति प्रार्थनापत्र लाना होगा।

विज्ञापन


सीसीएसयू परिसर में विगत माह खुलेआम फायरिंग की वारदात हुई। इस मामले में पुलिस ने चिह्नित 19 लोगों की सूची विवि प्रशासन को थमाई। सूची में जिनके नाम हैं, उनमें आठ विवि के विद्यार्थी और 11 बाहरी युवा चिह्नित हुए हैं। एसपी सिटी की तरफ से भेजी गई लिस्ट के आधार पर विवि प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की संस्तुति के बाद शनिवार अथवा सोमवार को आठ छात्रों का निलंबन तय हो गया है। 
विज्ञापन


फायरिंग में शामिल 11 युवाओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोबारा से विवि परिसर का माहौल नहीं बिगड़े, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके तहत विवि के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर हाई रेजोल्युशन के कैमरे लगेंगे। विवि परिसर में लगने वाले कैमरों का कंट्रोल रूम प्राॅक्टर ऑफिस और सिक्योरिटी गार्ड रूम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी व्हीकल में सिक्योरिटी गार्ड की एक टीम लगातार पेट्रोलिंग करेंगे, ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा तय किया गया है कि अब बिना आईकार्ड के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि किसी महाविद्यालय अथवा कॉलेज का विद्यार्थी किसी कार्य से विवि आता है, तो उसे आईकार्ड के अलावा प्रधानाचार्य को कार्य के बाबत दिए प्रार्थनापत्र को लेकर आना होगा।

एससीआरआईईटी में भी लगेंगे कैमरे
सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी) में भी कैमरे लगाए जाएंगे। यहां लगने वाले कैमरों का कंट्रोल रूम वहां के मुखिया और प्रॉक्टर के ऑफिस में बनेगा।

खुफिया टीम रखेगी नजर
अब विवि प्रशासन ने एक खुफिया टीम भी गठित कर दी है, जो हर विभाग में आने वाले लोगों पर नजर रखेगी। इसके अलावा छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखकर उच्चाधिकारियों को नियमित रिपोर्ट देगी ताकि समय रहते शरारती तत्वों पर सख्त कदम उठाया जा सके।

चीफ प्रॉक्टर व सिक्योरिटी अफसर ने किया मंथन
चीफ प्रॉक्टर और सिक्योरिटी ने शुक्रवार को अवकाश के बावजूद विवि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। विवि में किस जगह कितने गार्ड तैनात किए जाने हैं, इसका फैसला हुआ। पेट्रोलिंग करने में कितने कर्मियों को लगाया जाएगा और किस तरह से सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा, इस पर भी फैसला हुआ।


फायरिंग मामले में चिह्नित आठ छात्रों का निलंबन होगा। बाहरी 11 युवाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। बिना आई कार्ड विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। महाविद्यालयों से आने वाले छात्रों को भी आई कार्ड के साथ समस्या के बाबत प्राचार्य को दिए प्रार्थना पत्र भी लाना होगा।
- बीरपाल, चीफ प्रॉक्टर सीसीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed