बेबस बेटियां: स्कूल जाती हूं तो छेड़ता है, जबरन बाइक पर बैठाता है..., मनचले की दहशत से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई
मनचले से परेशान छात्रा की पढ़ाई छूट गई। आरोप है कि मनचले अब छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनचले से परेशान नौवीं कक्षा की छात्रा की पढ़ाई छूट गई। आरोप है कि मनचले अब परिवार को जान से मारने और छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। छात्रा के पिता ने ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ब्रह्मपुरी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि चूना भट्ठी खत्ता रोड निवासी फरदीन काफी समय से उनकी पुत्री को स्कूल जाते समय परेशान करता था। बदनामी के डर से पुत्री ने किसी को यह बात नहीं बताई। एक दिन आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर स्कूल से घर आते समय उनकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। उसने अपनी मां को बताया।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: एक माह की मासूम को ससुराल के बाहर छोड़ गई पत्नी, मनचले से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
डर की वजह से परिजनों ने बेटी का स्कूल जाना बंद करा दिया। आरोपी के पिता नसीम से शिकायत की। नसीम ने पुत्र को डांटने की बात कही। इसके बाद वह खत्ता रोड पर अपने परिचित के साथ की दुकान पर बैठे थे। फरदीन अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग इकटठा हो गए। आरोपी ने पुत्री के चेहरे पर तेजाब डालने और परिवार को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। सीओ ब्रह्मपुरी संतोष सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आराेपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।