फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: 17 मई तक भरें यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा के फॉर्म, बच्चों के पास गिरा हाईटेंशन लाइन का तार

Wed, 08 May 2024 08:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 May 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Wife left one month old baby outside her in-laws house
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:41 AM, 09-May-2024

अब 17 मई तक भरें यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा के फॉर्म

प्रदेश के पांचों कृषि विवि में होने वाली यूपी कैटेट की परीक्षा को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि को 10 दिन बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई थी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुलपति डाॅ. केके सिंह ने बताया कि प्रदेश के पांचों विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश कबांइड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेस टेस्ट की 3354 सीटों के लिए 11 और 12 जून को प्रदेश के विभिन्न 11 शहरों में परीक्षा होनी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 17 मार्च से आवेदन किए जा रहे हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि सात मई रखी गई थी, लेकिन अब तक 16 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं। विद्यार्थियों की कृषि में बढ़ रही रूचि व अधिक से अधिक संख्या में और भी विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित हो सके इसके लिए सात मई से तिथि को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। कुलसचिव डाॅ. रामजी सिंह ने बताया कि कृषि विवि अयोध्या के स्नातक में 641, मास्टर्स में 361, पीएचडी में 121 सीट, कृषि विवि कानपुर के स्नातक में 538, मास्टर्स में 252, पीएचडी में 91 सीट, कृषि विवि मेरठ के स्नातक में 475, मास्टर्स में 162, पीएचडी में 105 सीट, कृषि विवि बांटा के स्नातक में 418, मास्टर्स में 120, पीएचडी में 40 सीट, कृषि विवि कुशीनगर के स्नातक में 30 सीट के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो सात मई से बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 11 व 12 जून को प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर अब तक 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

08:20 PM, 08-May-2024

खेल रहे बच्चों के पास गिरा हाईटेंशन लाइन का तार

बागपत जनपद के बड़ौत में आजाद नगर काॅलोनी में खेल रहे बच्चों के पास अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि बच्चे उसकी चपेट में नहीं आए। लोगों ने इसकी सूचना निगम के कर्मचारियों को दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित लोगों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।

बुधवार की सुबह गली नंबर पांच में कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक उनकी बराबर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। बच्चों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान तकरीबन आधा घंटे लाइन में करंट दौड़ता रहा, इस समय अवधि में कोई उसकी चपेट में नहीं आया। काॅलोनी के मुनेश, दीपक, अनुज ने निगम के कर्मचारियों को तार टूटने की सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में हंगामा बढ़ने की सूचना पर निगम ने बिजली सप्लाई बंद कराई और तार को जुड़वाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
02:01 PM, 08-May-2024

मुजफ्फरनगर में हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। 

पुरकाजी निवासी बुजुर्ग किसान इरशाद (65) स्कूटी पर सवार होकर खेत में जाने के लिए निकला था। हाईवे पर रुड़की की ओर से आए ट्रक ने किसान की स्कूटी में टक्कर मार दी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। कसबे में गम का माहौल है।
01:59 PM, 08-May-2024

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में खंद्रावली रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से गिरकर युवक की कट कर दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे पुलिस एवं खंद्रावली पुलिस के द्वारा शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है। मृतक काला लोवर एवं सफेद शर्ट पहने हुए हैं।
01:59 PM, 08-May-2024

चोरों ने सोते परिवार को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

सहारनपुर जनपद के बड़गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में सोते हुए परिवार को निशाना बनाया। लाखों रुपये कीमत के आभूषण एवं नगदी, मोबाइल चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
बड़गांव क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ती चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अज्ञात चोर किसानों के निजी नलकूपों से विधुत उपकरण, घरों में छोटी- मोटी चोरी की वारदातों को कभी भी अंजाम देकर बेखौफ फरार हो जाते हैं। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इलाके के लोगों में लगातार बढती जा रही चोरी की घटनाओं से आक्रोश देखा जा रहा है।

ताजा मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना का है। मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने एक मकान में सोते हुए परिवार को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीण रजनीश पुत्र रणजीत के घर को निशाना बनाया है। मकान के अंदर रखी अलमारी से लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण, एक मोबाइल समेत करीब पन्द्रह हजार रूपये की नकदी पर हाथ साफ किया है।
 
पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह जाग होने पर हुई थी। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए, घर में रखी अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। घर में रखी पन्द्रह हजार रूपये की नकदी एवं दो कानों के कुंड़ल, एक मंगल सूत्र, दो सोने की अंगूठी अन्य कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बड़गांव थाना पुलिस को दी।
 
गांव में पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का बारीकी से निरीक्षण किया उसके बाद पुलिस को घर के पीछे जंगल में कुछ घरेलू सामान भी बिखरा पड़ा मिला। थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया पीड़ित मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
10:49 AM, 08-May-2024

2.50 लाख लोगों को 45 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल

मई-जून की भीषण गर्मी में शहर की 2.50 लाख आबादी को 45 दिन तक गंगाजल नहीं मिलेगा। इसका पता लगने पर मेरठ नगर निगम के अधिकारियों के पसीने छूट गए। गंगनहर स्थित भोले की झाल पर गंगाजल का 100 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है। उत्तराखंड से पानी सप्लाई बंद होने पर दिल्ली-एनसीआर भी प्रभावित होगा। टिहरी में 1000 मेगावाट का प्लांट बन रहा है। इसमें बांध की डाउन स्ट्रीम में भागीरथी नदी समायोजित होगी। इसके चलते 15 मई से 30 जून तक पानी की आपूर्ति बंद की जाएगी।

अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के मुख्य अभियंता की ओर से इस बारे में पत्र दिया गया है। शहर में भोले की झाल से गंगाजल की आपूर्ति होती है। नगर निगम प्रयास कर रहा है कि लोगों को अवर जलाशयों, नलकूपों से पानी की सप्लाई और टैंकरों से गली-मोहल्लों में पानी की पूर्ति की जाए। इसके लिए नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई और कई जगह अवर जलाशयों से पानी की आपूर्ति की रणनीति बनाई गई।

वहीं, बुधवार को उत्तराखंड में पानी आपूर्ति बंद करने को लेकर बैठक होगी। इसमें डेढ़ महीने पानी आपूर्ति बंद होने पर अंतिम निर्णय होगा। नगर निगम में जलकल विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि कई जगह पाइप लाइन न होने के चलते प्लांट से क्षमता से कम गंगाजल मिल पा रहा है। गंगाजल के चार केंद्र विकासपुरी, सर्किट हाउस, शर्मा स्मारक व घंटाघर स्थित टाउन हॉल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:47 AM, 08-May-2024
मनचले से परेशान नौवीं की छात्रा की पढ़ाई छूट गई। आरोप है कि मनचले अब परिवार को जान से मारने और छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। छात्रा के पिता ने ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ब्रह्मपुरी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि चूना भट्ठी खत्ता रोड निवासी फरदीन काफी समय से उनकी पुत्री को स्कूल जाते समय परेशान करता था। बदनामी के डर से पुत्री ने किसी को यह बात नहीं बताई। एक दिन आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर स्कूल से घर आते समय उनकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। उसने अपनी मां को बताया। 

डर की वजह से परिजनों ने बेटी का स्कूल जाना बंद करा दिया। आरोपी के पिता नसीम से शिकायत की। नसीम ने पुत्र को डांटने की बात कही। इसके बाद वह खत्ता रोड पर अपने परिचित के साथ की दुकान पर बैठे थे। फरदीन अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। 

शोर सुनकर आसपास के लोग इकटठा हो गए। आरोपी ने पुत्री के चेहरे पर तेजाब डालने और परिवार को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। सीओ ब्रह्मपुरी संतोष सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आराेपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
07:24 AM, 08-May-2024

West UP News Live: 17 मई तक भरें यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा के फॉर्म, बच्चों के पास गिरा हाईटेंशन लाइन का तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति से झगड़े के बाद एक मां अपनी एक माह की बेटी को पति के घर के बाहर छोड़कर चली गई। बच्ची काफी देर तक धूप में रोती रही। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मजीद नगर रहने वाले करीम ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बिजनौर निवासी एक युवती के साथ हुई। उसने मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया। समझौते के नाम पर रुपये लेकर फैसला कर लिया था। दूसरे युवक से शादी कर ली। उसके साथ भी कुछ दिन रही। उसके खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

उससे भी समझौते के नाम पर रुपये ठग लिए थे। एक साल पहले वह दुबारा से उसके साथ किराए के मकान में रहने लगी। एक महीने पहले वह अपने पति को छोड़कर मायके चली गई। मंगलवार सुबह वह अपनी एक माह की बेटी को छोड़कर चली गई। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना हैं कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed