फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news

Meerut Sports News: यूपी लीग में कल से शुरू होंगे मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल, एक नजर में पढ़ें खेल की खबरें

Sun, 06 Jul 2025 12:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Jul 2025 12:12 PM IST
सार

यूपी टी-20 लीग का तीसरा सीजन अगले महीने शुरू होगा। इसमें चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाना है। मेरठ के युवा क्रिकेटरों के लिए ये एक बड़ा मंच है। 

विज्ञापन
Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news
यूपी टी-20 लीग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरूआत अगस्त से होनी है। इसे लेकर सभी छह टीमों की ओर से नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। लखनऊ की ओर से ट्रायल शुरू हो गए हैं और कल सोमवार से मेरठ मेवरिक्स की ओर से ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

लीग में मेरठ मेवरिक्स, कानपुर, लखनऊ फाल्कन, नोएडा, काशी रुद्रा, गोरखपुल लायंस टीम शामिल होंगी। इन टीमों की ओर से 18 जून को नीलामी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। टीम की ओर से 18-18 खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया गया है। टीम में 25-25 खिलाड़ी शामिल होने हैं। बाकी बचे खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर चुना जाना है। लखनऊ फाल्कन की ओर से ट्रायल शुरू हो चुके हैं। मेरठ मेवरिक्स की ओर से भी रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। 7, 8 और 9 जुलाई को मेरठ मेवरिक्स की ओर से ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल के आधार प र टीम में सात खिलाड़ियों का चयन होना है। इसमें उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण लेकर खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

 

Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला

रोम्बस की टीम ने जीती क्रिकेट सीरीज जीती

रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में विद्यालय संस्थापक स्व. अनिल कुमार की स्मृति में अंडर-12 त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का फाइनल मैच रोम्बस की टीम ने जीता। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पंकज सिंघल ने बताया कि जेएस एकेडमी और रोम्बस वर्ल्ड स्कूल एकेडमी के बीच खेला गया। रोम्बस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जेएस क्रिकेट एकेडमी माधवपुरम की टीम ने 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोम्बस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बिना विकेट गवाए 16 ओवर में मैच जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सर्वाधिक 96 रन बनाने वाले सक्षम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सीरीज में सर्वाधिक 335 रन बनाने वाले धनंजय राठी को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर ऑफ सीरीज का खिताब देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता टीम को भी टीशर्ट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय क्रिकेट कोच देवेन्द्र कुमार, मैनेजर अंकुर सिवाच, रॉबिन कुमार आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news
जानकारी देते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला

बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ मेंं जुटेंगे 351 स्कूलों के 2000 खिलाड़ी

गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में 10 से 15 जुलाई तक बालक वर्ग में सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के जिलों से 351 स्कूलों से लगभग 2000 बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
यह जानकारी शनिवार को राधा गोविंद स्कूल की उपाध्यक्ष अनुभा त्यागी ने स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक वर्ग '' क्लस्टर-19'' प्रतियोगिता में उत्तराखंड, नोएडा, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, मेरठ व फिरोजाबाद से टीमों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। टूर्नामेंट के लिए विद्यालय में पांच बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए गए हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज करेंगे। प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता का नामांकन 10 जुलाई को आरंभ होगा तथा 11 जुलाई से मैच शुरू होंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर सकेंगे। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि इसमें 351 विद्यालय से लगभग 2000 खिलाड़ी अंडर- 14, अंडर- 17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। वार्ता के दौरान खेल शिक्षक नितिन, मजहर, रहीम, पूर्वी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news
ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

किसी ने गोल करने तो किसी ने बचाने के लिए बहाया पसीना

सुभारती विवि के खेल मैदान में नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ट्रायल में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। किसी का लक्ष्य गोल बॉक्स में फुटबाल पहुंचाने का था तो कोई बाल को गोल बॉक्स तक पहुंचने ही नहीं देना चाहता था। किसी ने 12 मीटर की दूरी से एक शॉट में गेंद को गोल बॉक्स में डाला और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया।
नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 23 जुलाई से मध्यप्रदेश में होना है। इसे लेकर यहां मेरठ में उत्तर प्रदेश की टीम के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। 4 जुलाई को शुरू हुए ट्रायल शनिवार 5 जुलाई को भी जारी रहे। ट्रायल में मेरठ के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से 225 खिलाड़ियों ने प्रगतिभाग किया।
शुक्रवार और शनिवार दो दिन ट्रायल होने थे लेकिन बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण अभी तक फाइनल बच्चों का सलेक्शन नहीं हो सका। शनिवार को भी ट्रायल प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। इसमें सभी ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। गोल कीपरों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में अलीगढ़, हाथरास, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, सीतापुर, गौतमबुद्धनगर आदि जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। आज रविवार को फाइनल 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह 30 खिलाड़ी यहां सुभारती विवि में 20 जुलाई तक लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। इसके बाद फाइनल टीम चयनित होगी। चयनकर्ताओं में बिल्लू चौहान, आरिफ आदि मौजूद रहे।
 

Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news
रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

रिटायर्ड डीएसपी ने 69 की उम्र में दिखाया दम, जीते पांच मेडल

दिल में कुछ करने का हौसला हो, आंखों में कुछ पाने की चाहत हो तो उम्र भी आपके सपने को पूरा होने से नहीं रोक सकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया यूपी पुुलिस के रिटायर्ड डीएसपी 69 वर्षीय जगदीश सिंह ने। रिटायर्ड डीएसपी ने यूएसए के बर्मिंघम में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में चल रही प्रतियोगिता में अपनी उम्र को हराकर तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। जगदीश सिंह अपने परिवार के साथ श्रद्धापुरी में रहते हैं।
यूएसए के बर्मिंघम में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का 28 जून से आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 80 देशों के आठ हजार पुलिसकर्मी शामिल है। प्रतियोगिता में कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी जगदीश सिंह भी प्रतिभाग कर रहे हैं। जगदीश भारत की तरफ से प्रतिभाग करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। जगदीश सिंह ने बताया कि उन्होंने भारत के लिए 800 मीटर में स्वर्ण, पांच किमी. में रजत, 10 किमी. में स्वर्ण, क्राॅस कंट्री में कांस्य व युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वह 2017 में लॉस एंजेल्स में डब्ल्यूएफपीजी प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। 2022 में नीदरलैंडस में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में 10 किमी. व क्राॅस कंट्री में स्वर्ण पदक जीता था। रिटायर्ड डीएसपी ने बताया कि कहा कि उन्होंने 36 वर्ष पुलिस में अपनी सेवा दी है। 2016 में मुजफ्फरनगर से डीएसपी की पद से रिटायर्ड हुए थे। 2001 में उन्हें राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह फिटनेस को लेकर हमेशा जागरूक रहते हैं। रोजाना सुबह के समय लगभग 10 से 15 किमी. की दौड़ लगाते हैं। शाम को एक घंटा बैडमिंटन खेलते हैं।
 

Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news
सपना कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की बहू सपना ने अमेरिका में जीते दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते

सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत मेरठ के गांव टीकरी निवासी राजन की पत्नी सपना कुमारी ने अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा में आयोजित 21वें विश्व पुलिस गेम्स में तीरंदाजी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
27 जून से छह जुलाई तक बर्मिंघम में हुई प्रतियोगिता में सपना ने तीन श्रेणियों में पदक प्राप्त किया है। सपना कुमारी ने फील्ड ऑर्चरी और थ्रीडी ऑर्चरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि टारगेट ऑर्चरी में रजत पदक जीता है। विश्व में महिला तीरंदाजी के क्षेत्र में भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। सपना की इस उपलब्धि पर ससुर राजबीर सिंह, परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। राजबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही सपना गांव में आएंगी।
वर्ष 2014 में सपना की नियुक्ति सीमा सुरक्षा बल (जीडी) में हुई थी। इसके दो वर्ष बाद ट्रायल के बाद तीरंदाजी खेल में उनका चयन हुआ। वह अभी बीएसएफ की 95वीं बटालियन, गुरुग्राम में कार्यरत हैं। यहीं पर उनके पति मेरठ के गांव टीकरी निवासी तीरंदाज राजन कुमार भी कार्यरत हैं। ससुर राजबीर सिंह के अनुसार सपना को कोच मनोज कुमार और पति राजन का पूरा सहयोग मिलता है। सपना के पिता आरा नवादा बिहार के निवासी जितेंद्र प्रसाद भी उनसे पदक जीतने की उम्मीद लगाए हुए थे।
उन्होंने बताया कि सपना ने नौ से 13 दिसंबर 2024 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित थर्टीन ऑल इंडिया पुलिस ऑर्चरी में भी कुल पांच रजत पदक जीते थे। प्रतियोगिता में सपना ने पूरे देश में दूसरी रैंक प्राप्त की थी। इसी उपलब्धि के कारण उनको 21वें विश्व पुलिस गेम्स में भारत के प्रतिनिधित्व का अवसर मिला था।
 

Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news
ऋषभ एकेडमी की विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी यौद्धा ने एक विकेट से मैच जीता

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई में चल रहे विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी यौद्धा और जीटीबी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी टाइगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसमें अहमद ने 39, वैभव ने 37, नावेद व विशाल ने 30-30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कबीर व सादिक ने दो-दो और धु्रव व उमंग ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी यौद्धा की टीम ने 18 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से दक्ष ने 40, आयुष ने 37, शिवम ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हमाद ने तीन, अहमद ने दो विकेट लिए। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज रविवार को प्रतियोगिता में तीन लीग मैच खेले जाएंगे।
 

Meerut Sports News: Trials of Meerut Mavericks will start from tomorrow in UP League, read sports news
गेम सिटी में शानदर प्रदर्शन करने वाले प्येयर्स। - फोटो : अमर उजाला

गोल्डन ग्लेडिएटर्स ने ऐक्सीज हीरोज को 84 रन से हराया

किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गोल्डन ग्लेडिएटर्स और ऐक्सीज हीरोज के बीच मैच हुआ। इसमें गोल्डन ग्लेडिएटर्स ने 84 रन से जीत प्राप्त की। टॉस जीतकर गोल्डन ग्लेडिएटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज गुलफाम ने 23 गेंद में 67 रन और आबिद 19 गेंद में 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऐक्सीज हीरोज की ओर से सनी ने 4 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट और शिवा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐक्सीज हीरोज की टीम 16.4 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी। इसमें सुशांत ने 28 रन और शिवम ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुलदीप ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गुलफाम को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महा प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
 

एशियन पैरा चैंपियनशिप में विवेक चिकारा ने रजत पदक जीता

चीन के बीजिंग में चल रही एशियन पैरा चैंपियनशिप में मेरठ के पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। विवेक के पदक जीतते ही उनके जानी क्षेत्र स्थित महपा गांव में भी खुशी का माहौल है। इससे पहले भी विवेक ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन चैंपियनशिप में भारत को कई पदक दिलाए हैं। आगे भी उनसे सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विवेक ने प्रतियोगिता के क्वालिफिकेशन राउंड में 720 अंक में से 628 अंक प्राप्त कर छठी रैंक प्राप्त की। उन्होंने अपने जोड़ीदार हरविंदर के साथ प्रतिभाग करते हुए पदक जीता। प्रतियोगिता में कुल 16 देशों की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने वियतनाम की टीम को 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच में थाइलैंड की टीम को 5-1 से हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला चीन के साथ पांच जुलाई को खेला गया। इस कड़े मुकाबले में दोनों टीम 4-4 अंकों से बराबरी पर रही। शॉट ऑफ मुकाबले में भारतीय टीम को अंत में एक अंक से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
इससे पहले विवेक ने वर्ष 2019 में पहली बार बैंकाक में आयोजित पैरा चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया और एक वर्ग में प्रतिभाग करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। दूसरी बार उन्होंने वर्ष 2023 में बैंकोक में ही आयोजित एशियन पैरा चैंपियनशिप में युगल वर्ग में रजत पदक जीता। उनके पदक प्राप्त करने पर उनके गांव महपा भी खुशी का माहौल है।
 

कैंट बोर्ड इलेवन ने जीती फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज

गांधी बाग क्रिकेट मैदान में चल रही फ्रैंडशिप क्रिकेट सीरीज पर कैंट बोर्ड इलेवन की टीम ने दो मैच जीतकर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया, जिसमें कैंटबोर्ड इलेवन ने एसजी कैंट को 79 रन से हराया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले दोनों टीम एक एक मैच जीतकर बराबरी पर थी। शनिवार को खेले गए मैच में कैंट बोर्ड इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसमें मिर्जा अकरम ने 49 रन और सीईओ जाकिर हुसैन ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में तनवीर ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजसी कैंट की टीम 100 रन पर ऑउट हो गई। इसमें तनिष्क ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जाकिर हुसैन ने 4 व जयपाल और अकरम ने दो-दो विकेट लिए। मैच के बाद विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि शाहीन खान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज अकरम, मैन ऑफ द मैच जाकिर हुसैन रहे। इस मौके पर तनकीब अख्तर आदि मौजूद रहे। 
 

स्नूकर प्रतियोगिता: समीर ने शिवांक को हराकर बढ़त बनाई

अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में 10 से 17 जुलाई तक नॉर्थ इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए दो दिनों से यहां क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें शनिवार को भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन क्लब के उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव अमित संघल, बिलियर्ड सचिव संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगितात का शुभारंभ किया। दूसरे दिन पहले मैच में समीर सैफी ने शिवांक को 2-0 से हराया। इसके बाद समीर सैफी ने सलमान को 2-1 से, हमद ने सत्यम गर्ग को 2-0 से हराया। शिवांक ने फिरोज को 2-0 से हराया। दानिश ने करण को 2-0 से, खालिद ने हमद को 2-1 से, मनोज ने अदीब को 2-0 से, मनोज ने शिवम को 2-0 से, शहजाद ने अमन को 2-0 से, स्पर्श ने शहजाद 2-0 से, रजत को 2-0 से हराया। दानिश ने खालिद को 2-1 से, मोहित को 2-0 से हराया। मनोज सिंह ने अनस सैफी को 2-1 से ह राया।
खालिद रजा ने अदनान सैफी को 2-1 से हराया। आज रविवार को क्वालीफाइंग मुकाबलों में सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। इस दौरान अंशुल अग्रवाल, आनंद अरोडा, अशोक सचदेवा, एमपी गुप्ता, सुरेश जैन, सतीश जैन आदि मौजूद रहे। जो प्रतियोगिता में जीतेगा वह 10 से होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। उस प्रतियोगिता में विजेता को एक लाख व उप विजेता को 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 8 राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed