{"_id":"688224f4217ab8e30306b47e","slug":"meerut-shakir-brought-kanwar-from-haridwar-family-members-are-not-giving-him-bread-people-are-threatening-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया शाकिर, घरवालों ने डंडों से किया स्वागत, बोला- अपनाऊंगा हिंदू धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया शाकिर, घरवालों ने डंडों से किया स्वागत, बोला- अपनाऊंगा हिंदू धर्म
Thu, 24 Jul 2025 06:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 24 Jul 2025 06:00 PM IST
सार
फलावदा के मोहल्ला होली चौक निवासी शाकिर का कहना है कि वह शिवजी का भक्त है और अब वह हिंदू धर्म को अपनाएगा। इसका उसके घरवाले और पड़ोसी विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
शाकिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फलावदा कस्बे के मोहल्ला होली चौक मंदवाडी रोड निवासी शाकिर को हरिद्वार से कांवड़ लाकर जलाभिषेक करना भारी पड़ गया। अब उसके परिवार और मोहल्ले के लोग धमकी दे रहे हैं। थाने में शिकायत कर शाकिर ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। उसने हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
शाकिर का कांवड़ लेकर आने और जलाभिषेक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यही नहीं हरिद्वार से जब शाकिर खतौली पहुंचा तो वहां कांवड़ सेवा शिविर के कार्यकर्ताओं ने उसे शील्ड देकर सम्मानित भी किया। शाकिर का कांवड़ लेकर आना परिजनों को रास नहीं आया। आरोप है कि उन्होंने उसे धमकी देते हुए कहा कि तू शिव की पूजा करना छोड़ दे, नहीं तो तुझे मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकिर मजदूरी का काम करता है। उसने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह भगवान शिव की पूजा पिछले तीन साल से करता आ रहा है। इसलिए वह इस बार हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लेकर आया। फलावदा और गडीना के मंदिरों में स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाया। जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसके माता-पिता व मोहल्ले के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर मारने-पीटने का प्रयास किया। शाकिर का कहना है कि उसने अपने माता-पिता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार ने कहा भगवान शिव की पूजा करना छोड़ दे।
शाकिर को उसके माता-पिता ने खाना देने से मना कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे उसके माता-पिता व मोहल्ले के लोग मार-पिटाई पर उतारू हो गए। वह थाने पहुंचा और कहा कि अगर वह यहां रहेगा तो उसकी हत्या हो सकती है। अब वह हिंदू धर्म अपनाएगा। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
ये भी देखें...
पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण: छह ग्रुप में वायरल किया था आठ लाशों वाला वीडियो, दो सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार
ये भी देखें...
पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण: छह ग्रुप में वायरल किया था आठ लाशों वाला वीडियो, दो सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार
