फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Security guard found dead at home with a gunshot wound to the head

Meerut: सिक्योरिटी गार्ड का सिर में गोली लगा शव घर में पड़ा मिला, खून से सनी सिंगल बैरल बंदूक बरामद

Mon, 03 Aug 2026 09:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 03 Aug 2026 09:26 PM IST
सार

बालेंद्र एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह बागपत के मूल निवासी थे और 15 साल से मेरठ में रह रहे थे। टीपीनगर में उन्होंने नया मकान खरीदा था, जिसमें वह पत्नी-बच्चों से अलग अकेले रहते थे। पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Security guard found dead at home with a gunshot wound to the head
बालेंद्र की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीपीनगर थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र कुमार (55) का सिर में गोली लगा शव घर में पड़ा मिला। सोमवार सुबह पत्नी उन्हें खाना देने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में सिक्योरिटी गार्ड खून से लथपथ पड़े थे। शव के पास में उनकी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक पड़ी हुई थी। सूचना पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टयाआत्महत्या का मामला मान रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी ने बताया कि बालेंद्र मूल रूप से बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव के रहने वाले थे। वो 15 वर्ष से अपने परिवार के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र में रह रहे थे। वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बालेंद्र की पत्नी सुनीता अपने बेटे और बेटी के साथ रोहटा रोड स्थित गोकुल विहार में रहते हैं। उन्होंने घर में दूध की डेयरी खोल रखी है। वहीं सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र अकेले नीलकंठ कॉलोनी में अपने नए मकान में रहते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह पत्नी सुनीता उन्हें चाय देने के लिए मकान पर आई थी। सुनीता ने काफी देर तक आवाज लगाई थी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया था। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह घर के अंदर गईं। यहां उन्होंने देखा कि बालेंद्र का सिर में गोली लगा शव पड़ा हुआ था। उनकी लाइसेंसी बंदूक उनके पास पड़ी हुई थी। पति के शव को देखकर महिला ने शोर मचा दिया।
 
विज्ञापन

महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान हो गए। फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। सूचना पर डायल 112 व टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फोरेंसिक टीम ने मौके पर बारीकी से जांच की। सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक को कब्जे में ले लिया। टीम ने बंदूक पर मौजूद फिंगर प्रिंट्स व अन्य साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।
 

चार महीने से नए मकान में अकेले रह रहे थे बालेंद्र
पुलिस के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र को शराब पीने की लत थी। इस कारण उनका परिवार से विवाद भी रहता था। चार महीने पहले सिक्योरिटी गार्ड ने नीलकंठ कॉलोनी में नया मकान खरीदा था। परिवार से विवाद के चलते वह अकेले मकान में रहते थे। उनकी पत्नी उन्हें खाना व चाय देने के लिए आती जाती रहती थी। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

ये भी देखें...
विनोद हत्याकांड: पिता व दो भाइयों को उम्रकैद, लाश को ठिकाने लगाते देख लिया था, इसलिए धारदार हथियार से काटा था
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed