फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vinod Murder Case: Father and two brothers sentenced to life imprisonment; Vinod was killed

विनोद हत्याकांड: पिता व दो भाइयों को उम्रकैद, लाश को ठिकाने लगाते देख लिया था, इसलिए धारदार हथियार से काटा था

Mon, 03 Aug 2026 09:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 03 Aug 2026 09:10 PM IST
सार

Shamli News: शामली स्थित कैराना के गांव लांक में पालेराम की हत्या कर दी गई थी। गांव के ही विनोद ने पालेराम की लाश को ठिकाने लगाते हुए देख लिया था। इसके बाद कृष्णपाल और उसके दो बेटों विवेक उर्फ केकड़ा व विशांत ने विनोद की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Vinod Murder Case: Father and two brothers sentenced to life imprisonment; Vinod was killed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

गांव लांक में किसान विनोद की हत्या और उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की न्यायाधीश ऋतु नागर ने फैसला सुनाया है। गांव के ही विवेक उर्फ केकड़ा, उसके भाई विशांत और पिता कृष्णपाल को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही तीनों पर 1.48 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। 
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान ने बताया कि तीन जनवरी 2022 को गांव लांक में तेज धार हथियार और गोली मारकर पालेराम की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उसके बेटे लोमेश पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार मौके से भाग गए थे। हत्या के चश्मदीद विनोद की भी धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। विनोद की हत्या मामले में ही कोर्ट का फैसला आया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद के भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
चार जनवरी 2022 को मृतक विनोद के भाई यशपाल ने शामली कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिलने के कारण तीनों आरोपी अब तक जेल में बंद थे। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक पुंडीर ने अभियोजन पक्ष की पैरवी की। सोमवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश ऋतु नागर ने फैसला सुनाया।
 
विज्ञापन

हत्या का चश्मदीद बनने पर विनोद को उतारा था मौत के घाट
पुलिस के अनुसार, तीन जनवरी 2022 को गांव लाक निवासी पालेराम की हत्या के दौरान किसान विनोद ने आरोपियों को उसका शव गांव के ही एक खेत में छिपाते हुए देख लिया था। इसी वजह से आरोपियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद तेजधार हथियार से विनोद की हत्या कर दी। इस दौरान उसके बेटे पर भी हमला किया गया, लेकिन वह बच गया था।

पालेराम हत्याकांड में फैसला अभी बाकी
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि पालेराम हत्याकांड में अभी फैसला नहीं आया है। इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख जल्द तय होगी। सोमवार को केवल किसान विनोद हत्याकांड में फैसला सुनाया गया।


ये भी देखें...
Baghpat: सांप के डसने से युवती की मौत, घंटों तक झाड़फूंक के चक्कर में पड़े रहे, अस्पताल ले जाने में हो गई देर
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/baghpat/baghpat-young-woman-dies-after-snakebite-time-was-lost-relying-on-faith-healing-for-hours-2026-08-03
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed