फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sector 3-4 Women Protest Against Setback Notice, Sit-in Over Livelihood Crisis

सेंट्रल मार्केट: सैटबैक नोटिस के विरोध में सेक्टर-3 और 4 में महिलाओं का धरना, रोजगार पर संकट का आरोप

Tue, 05 May 2026 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 May 2026 04:31 PM IST
सार

मेरठ के सेक्टर-3 और 4 में आवास एवं विकास परिषद के सैटबैक नोटिस के विरोध में महिलाओं ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

 

विज्ञापन
Meerut Sector 3-4 Women Protest Against Setback Notice, Sit-in Over Livelihood Crisis
महिलाओं का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आवास एवं विकास परिषद द्वारा दिए गए सैटबैक नोटिस के विरोध में सेक्टर-3 और 4 में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि नोटिस के कारण छोटे दुकानदारों और कमजोर आय वर्ग के लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


सैटबैक नोटिस के विरोध में धरना
सेक्टर-3 और 4 के चौराहे पर मंगलवार को महिलाओं ने धरना शुरू करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप कर राहत देने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अल्प और दुर्बल आय वर्ग के परिवार रहते हैं, जो छोटे स्तर पर दुकान चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: वेस्ट यूपी पर सीएम का फोकस, देवबंद में सात को जनसभा, 11 मई को बागपत में नवनाथ मूर्ति का अनावरण 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर ताले, रोजगार पर संकट
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के अनुसार, आवास एवं विकास परिषद की ओर से सैटबैक को लेकर नोटिस दिए जाने के बाद कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। लोगों ने दीवार, दरवाजे और खिड़कियां लगाकर दुकानों को बंद कर दिया है, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका
इससे पहले सेक्टर-2 में भी महिलाओं ने इसी मुद्दे को लेकर धरना दिया था, जो अब समाप्त हो चुका है। क्षेत्रीय सांसद अरुण गोविल ने धरना स्थल पर पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दायर कराने का आश्वासन दिया था। बताया गया कि शनिवार को आठ महिलाएं दिल्ली में अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा से मिलीं और सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed