फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Saharanpur police encounter with miscreants

मेरठ : सहारनपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, करंट लगने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sun, 15 Aug 2021 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Aug 2021 12:48 AM IST
सार

मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशो को गोली लगी। इस गिरोह ने गागलहेड़ी तिराहा पर स्थित श्री अम्बे ज्वेलर्स के यहां दिनांक 13 अगस्त की रात में चोरी की थी।

विज्ञापन
Meerut: Saharanpur police encounter with miscreants
घायल बदमाश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद सहारनपुर पुलिस की पुड्डेन रोड पर बदमाशों से  मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशो को गोली लगी। इस गिरोह ने गागलहेड़ी तिराहा पर स्थित श्री अम्बे ज्वेलर्स के यहां दिनांक 13 अगस्त की रात में चोरी की थी।

विज्ञापन

 
घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य तीन बदमाश चोरी के माल आभूषण, कैश आदि सहित गिरफ्तार कर लिए गए। बदमाशों से अवैध असलहे व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन

पेप्सी कंपनी में करंट लगने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Meerut: Saharanpur police encounter with miscreants
सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी स्थित एक पेप्सी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कंपनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 नंगलाताशी गांव निवासी दीपक जंगेठी गांव के पास पेप्सी कंपनी में एक साल से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। शनिवार की रात में कंपनी में सामान की गाड़ी आई थी। गाड़ी में कुछ सामान ऊपर निकल रहा था जो ऊपर जा रही 11 हजार की की लाइन से टच हो गया। चलते दीपक ने गेट खोला तो उसमे करंट होने के चलते दीपक को जोरदार झटका लगा। जिसके बाद कंपनी के अन्य कर्मचारी आनन-फानन में दीपक को लेकर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 वहीं पता चलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और कंपनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान परिजनों ने कंपनी मालिक को मौके पर आने के लिए कहा, लेकिन जब मालिक घंटों तक नहीं पहुंचा तो परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद कंपनी मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। 

वहीं, मृतक की मां का कहना था कि दो माह पहले उसके बड़े बेटे की भी मौत हो गई। अब उसके घर में कोई कमाने वाला भी नहीं बचा है।  कंकरखेड़ा थाना प्रभारी तपेश्वर सागर का का कहना है कि मृतक का पंचनामा भरकर शव पीएम को लिए भेजा जा रहा है और तहरीर आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed