फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut remained the seventh most polluted city in the country.

Meerut News: देश में सातवें नंबर पर सबसे प्रदूषित रहा मेरठ

Thu, 26 Oct 2023 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut remained the seventh most polluted city in the country.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। एनसीआर में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगातार बढ़ने से शहरवासियों की सेहत पर भी वार हो रहा है। बुधवार को देश में मेरठ सातवे नंबर पर सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहा। एक्यूआई स्तर 240 दर्ज किया गया। मेरठ के इलाकों की बात करें तो पल्लवपुरम सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

एनसीआर में सर्दियों में बढ़ने वाले एक्यूआई स्तर पर लगाम लगाने के लिए ग्रेप सिस्टम पहले ही लागू कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी एयर क्वालिटी इंडेक्स पर काबू नहीं पाया जा सका है। लगातार स्तर बढ़ने से शहरवासियों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम की सैर करने को लेकर चिकित्सक भी मना कर रहे हैं। वहीं, लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। दिन ढलते ही शहर पर धुंध की चादर भी छाने लगी है। बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 दर्ज किया गया। मेरठ में सबसे अधिक पल्लवपुरम में 250 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 238 व गंगानगर में 243 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम में भी बदलाव आने लगा है। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सिस व न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव का दौर बनेगा, जिस कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed