{"_id":"69b6fd44871738f2b4021e3b","slug":"meerut-rapid-rail-started-running-at-a-speed-of-only-40-km-not-160-km-passengers-kept-waiting-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 160 नहीं, महज 40 किमी की रफ्तार से चली रैपिड रेल, स्टेशनों पर इंतजार करते रहे यात्री, ये था कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 160 नहीं, महज 40 किमी की रफ्तार से चली रैपिड रेल, स्टेशनों पर इंतजार करते रहे यात्री, ये था कारण
Mon, 16 Mar 2026 12:12 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:12 AM IST
सार
रैपिड रेल नमो भारत में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण यह न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक चौथाई रफ्तार पर दौड़ती रही। मेरठ के स्टेशनों पर यह 30 मिनट देरी से पहुंची। इस दौरान स्टेशन के डिस्प्ले भी बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
बेगमपुल स्टेशन इंतजार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईस्पीड नमो भारत की रफ्तार रविवार को तकनीकी खराबी की वजह से प्रभावित हो गई। न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन 160 नहीं, बल्कि 40 की गति से दौड़ पाई। जिसके कारण ट्रेन 30 मिनट देरी से चलती रही। यह स्थिति शाम छह बजे से आठ बजे तक रही। ट्रेन के देरी से चलने पर दिल्ली से मेरठ मोदीपुरम तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई स्टेशनों पर ट्रेन की सूचना वाला डिस्प्ले बोर्ड भी बंद कर दिया गया। केवल अनाउंस के माध्यम से ही जनता को ट्रेन देरी से चलने की सूचना दी और खेद जताया गया।
विज्ञापन
दिल्ली सरायकाले खां से मेरठ मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन चल रही है। इस ट्रेन की गति 160 किमी प्रति घंटा है। इस गति से चलने पर यह ट्रेन मोदीपुरम से सरायकाले खां को 55 मिनट में तय करती है। रविवार को पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा थी। बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो और नमो भारत में यात्रा को पहुंचे। ट्रेन देरी होने के कारण नमो भारत ट्रेन के प्रत्येक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से आनंद विहार तक यात्रा करने वाले हेमंत कुमार ने अमर उजाला को फोन करके नमो भारत ट्रेन के देरी चलने और यात्रियों की परेशानी की सूचना दी। इन्होंने बताया कि सरायकाले खां से चलकर मेरठ आने वाली नमो भारत ट्रेन आनंद विहार स्टेशन पर 30 मिनट देरी से पहुंच रही है। एनसीआरटीसी के कर्मचारियों ने स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड भी बंद कर दिए हैं। केवल अनाउंस करके ट्रेन देरी होने की सूचना दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि न्यू अशोक नगर से आनंद विहार के बीच तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन तेज नहीं दौड़ पा रही है। ट्रेन के सही समय पर चलने और गति तेज होने के कारण ही इस महंगी ट्रेन में यात्रा करने का निर्णय लिया, यह भी भारतीय रेल की तरह चल रही है।
उधर रात्रि लगभग आठ बजे बेगमपुल स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन से यात्रा करके पहुंचे जागृति विहार निवासी अंशुल ने बताया कि आनंद विहार से उन्होंने नमो भारत ट्रेन में यात्रा की शुरुआत की। पहली बार ऐसा हुआ कि ट्रेन के देरी से चलने का अनाउंस होता मिला। लगभग 30 मिनट देरी से नमो भारत ट्रेन सरायकाले खां से आनंद विहार स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में बैठे यात्री बता रहे थे कि न्यू अशोक नगर के बाद ट्रेन काफी धीमी गति से चली, जिसके कारण देरी हो गई है।
इनके अलावा बेगमपुल स्टेशन पर मिले नमो भारत ट्रेन के यात्री सतीश कुमार ने बताया कि वह साहिबाबाद से नमो भारत में यात्रा के लिए सवार हुए। वहां से ट्रेन की गति ठीक रही, लेकिन अन्य यात्री बता रहे थे कि सरायकाले खां से साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन तक ट्रेन की गति काफी कम रही है।
इस संबंध में एनसीआरटीसी की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ने बताया कि सरायकाले खां से मेरठ मोदीपुरम की तरफ आने वाली नमो भारत ट्रेन तकनीकी कारणों के चलते 30 मिनट तक देरी रही। रात्रि लगभग आठ बजे रेल यातायात सामान्य हो गया। इनका कहना है कि यात्री यात्रा करने से पहले रैपिड एक्स ऐप या स्टेशन पर अनाउंस से नवीनतम अपडेट जांच लें।
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में तेंदुए के हमले में 10 साल की बच्ची की मौत, मां और भाई के सामने ही गर्दन जबड़े में दबाकर ले गया
इस संबंध में एनसीआरटीसी की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ने बताया कि सरायकाले खां से मेरठ मोदीपुरम की तरफ आने वाली नमो भारत ट्रेन तकनीकी कारणों के चलते 30 मिनट तक देरी रही। रात्रि लगभग आठ बजे रेल यातायात सामान्य हो गया। इनका कहना है कि यात्री यात्रा करने से पहले रैपिड एक्स ऐप या स्टेशन पर अनाउंस से नवीनतम अपडेट जांच लें।
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में तेंदुए के हमले में 10 साल की बच्ची की मौत, मां और भाई के सामने ही गर्दन जबड़े में दबाकर ले गया