{"_id":"69b6933b18a459c86a08566b","slug":"bijnor-in-front-of-her-mother-and-brother-a-gangster-took-away-a-ten-year-old-girl-by-holding-her-neck-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में तेंदुए के हमले में 10 साल की बच्ची की मौत, मां और भाई के सामने ही गर्दन जबड़े में दबाकर ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में तेंदुए के हमले में 10 साल की बच्ची की मौत, मां और भाई के सामने ही गर्दन जबड़े में दबाकर ले गया
Sun, 15 Mar 2026 04:40 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:40 PM IST
सार
Bijnor News: गांव मुकर्रमपुर निवासी पिंकी अपनी बेटी अदिति और बेटे आदित्य के साथ गन्ने की छिलाई कर खेत से लौट रही थी। तभी एक गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। लाठी डंडे लेकर ग्रामीण दौड़े तो गुलदार मृत अदिति को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
अदिति की फाइल फोटो और मौके पर एकत्र ग्रामीण व पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
Death in Leopard Attack: नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर में रविवार सुबह गुलदार ने दस साल की मासूम बच्ची को मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं।
विज्ञापन
मौके पर एकत्र ग्रामीण व पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गांव मुकर्रमपुर निवासी अतुल कुमार का परिवार रविवार सुबह गन्ने की बुआई के लिए खेत पर गया था। करीब 10 बजे उनकी पत्नी पिंकी अपने बच्चों अदिति (10) उर्फ मधु और आदित्य के साथ काम निपटाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रामकुमार के खेत के पास झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक अदिति पर हमला कर दिया और मां व भाई के सामने ही उसे गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया।
पिंकी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने और पीछा करने पर गुलदार बच्ची को करीब 200 मीटर दूर लहूलुहान हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजन गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहटौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर तहसीलदार धनराज कुमार, सीओ अभय कुमार पांडे और डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की टीम ने गांव के पास जंगल में कांबिंग शुरू कर दी है और दो पिंजरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार अदिति प्राथमिक विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा थी और चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी।
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश, इन फसलों को फायदा, जानें कितने दिन रहेगा ऐसा मौसम
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश, इन फसलों को फायदा, जानें कितने दिन रहेगा ऐसा मौसम