फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Raid on 10 locations of Rohtash Mishthan Group, GST theft worth crores revealed, owners summoned

Meerut: रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा

Sat, 14 Feb 2026 09:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Feb 2026 09:51 AM IST
सार

स्टेट जीएसटी विभाग ने आनंदपुरी, गंगानगर, साकेत में प्रतिष्ठान के अलावा कई गोदाम पर छापा मारा। टीमों ने कई घंटे तक दस्तावेज खंगाले और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। ग्रुप की कई बेकरी भी जांच के दायरे में हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Raid on 10 locations of Rohtash Mishthan Group, GST theft worth crores revealed, owners summoned
साकेत स्थित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यवसायी रोहताश ग्रुप के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा है। विभाग की 10 टीमों ने एक साथ ग्रुप के अलग-अलग दस ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। प्राथमिक जांच में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी होने की बात सामने आई है। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-टू सुशील कुमार सिंह ने इसे विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करार दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Meerut: Raid on 10 locations of Rohtash Mishthan Group, GST theft worth crores revealed, owners summoned
जीएसटी टीम की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी विभाग की टीमों ने आनंदपुरी, गंगानगर और साकेत स्थित प्रतिष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न गोदामों में भी स्टॉक की गहन जांच की। आनंदपुरी स्थित ग्रुप के मुख्य प्रतिष्ठान को जांच का केंद्र बनाया गया जहां अकेले 16 अधिकारियों की टीम ने मोर्चा संभाला। इसके अलावा गंगानगर, साकेत, विश्वकर्मा रोड और देवपुरी के प्रतिष्ठानों व गोदामों में भी स्टॉक का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आयकर विभाग की तर्ज पर ग्रुप के संपत्ति के दस्तावेज, सेल-परचेज बिल और कंप्यूटर डेटा को खंगालकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। टीमों ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेजों की पुष्टि भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद-बिक्री में करोड़ों की गड़बड़ी, मालिकों को समन
जीएसटी विभाग के अधिकारियों के अनुसार खरीद और बिक्री के आंकड़ों में करोड़ों रुपये की भारी गड़बड़ी मिली है। इस संबंध में रोहताश मिष्ठान के मालिकों को शनिवार को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया है। विभाग की टीमें अब संपूर्ण कर की वसूली की प्रक्रिया में जुट गई हैं। जो दस्तावेज बरामद हुए हैं उनके विषय में मालिकों से विस्तार से जानकारी ली जाएगी।
 
विज्ञापन

देवपुरी की छोटी दुकान से खड़ा हुआ करोड़ों का साम्राज्य
रोहताश ग्रुप का इतिहास 80 के दशक से भी पुराना है जब देवपुरी में एक छोटी सी दुकान से इस कारोबार की शुरुआत हुई थी। रोहताश के बाद श्रीराम गुप्ता और श्रीनिवास ने इस व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वर्तमान में श्रीराम के पुत्र संदीप, इसके अलावा गौरव, रोहताश के पुत्र संदीप और श्रीनिवास के पुत्र दिलीप इस व्यवसाय को संभाल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में रेलवे रोड थाने में इस परिवार के आपसी विवाद के मामले भी दर्ज हो चुके हैं।

ग्रुप की कई बेकरी भी जांच के दायरे में
जीएसटी अधिकारियों की प्राथमिक जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि लाखों रुपये की आय दिखाकर करोड़ों की संपत्तियां खड़ी की गईं। टैक्स चोरी के पैसे का निवेश बड़े पैमाने पर संपत्ति के निर्माण और बिक्री में किया गया। ग्रुप की कई बेकरी भी संचालित हो रही हैं जो जांच के दायरे में हैं।



 

ये बोले अधिकारी
रोहताश ग्रुप में बड़ी टैक्स चोरी सामने आई। रैकी और कार्रवाई के बाद जांच में सभी गलती सामने आई। इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों ने पुन: पुष्टि के बाद गंगानगर, देवपुरी, साकेत में पुन: जांच की। बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद 10 जगह कार्रवाई की गई।
- हरिराम चौरसिया, जीएसटी कमिश्नर ग्रेड प्रथम।

12 टीमों ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
विभाग की 10 टीमों के अतिरिक्त दो अन्य टीम विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ कार्रवाई में सक्रिय रहीं। इस दौरान रोहताश ग्रुप के विश्वकर्मा रोड, गंगानगर, आनंदपुरी, रोहटा रोड, साकेत स्थित प्रतिष्ठानों व गोदामों पर ग्रेड प्रथम ने भी निरीक्षण किया। दस्तावेजों की जांच जारी है। बड़ी टैक्स चोरी सामने आने अनुमान है।
- सुशील कुमार सिंह, जीएसटी कमिश्नर ग्रेड टू।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed