फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Protest Over BA Student Murder, Family Stages Sit-in Outside Collectorate

Meerut: बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर दलित समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना, सड़क जाम

Wed, 08 Jul 2026 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

मेरठ में बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर दलित समाज ने महापंचायत कर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की।

विज्ञापन
Meerut: Protest Over BA Student Murder, Family Stages Sit-in Outside Collectorate
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव में 17 मई को हुई बीए की छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को दलित समाज ने महापंचायत कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग और पीड़ित परिवार जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन प्रवेश नहीं मिलने पर गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब वे जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे तो कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया। इससे नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मवाना में भ्रामक पोस्ट पर बवाल, पूर्व चेयरमैन के घर नारेबाजी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग
सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी नगर और पुलिस अधीक्षक यातायात मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। कलेक्ट्रेट के बाहर बढ़ती भीड़ और सड़क जाम को देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed