फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former Chairman Accused of Spreading Misleading Social Media Post, Complaint Filed

Meerut: मवाना में भ्रामक पोस्ट पर बवाल, पूर्व चेयरमैन के घर नारेबाजी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Wed, 08 Jul 2026 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में पूर्व चेयरमैन डॉ. नरेंद्र चन्द्रा पर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक पोस्ट साझा कर लोगों की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Former Chairman Accused of Spreading Misleading Social Media Post, Complaint Filed
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में पूर्व चेयरमैन डॉ. नरेंद्र चन्द्रा पर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक जानकारी साझा कर सम्मानित नागरिकों की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने उनके आवास के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मायके में पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी पति फरार, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

विज्ञापन

जिम कॉर्बेट यात्रा से जोड़ने का आरोप
थाना मवाना में दी गई तहरीर के अनुसार, मवाना निवासी दीपेन्द्र मावी ने बताया कि वह 4 जुलाई 2026 को अपने करीब 35 साथियों के साथ जिम कॉर्बेट घूमने गए थे। उन्होंने रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की थी।

शिकायत में कहा गया है कि उसी रात रामनगर के एक अन्य होटल में पुलिस द्वारा कथित तौर पर एक कार्रवाई की गई थी, जिसकी खबर सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुई। आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने इस खबर को अपने फेसबुक खाते से साझा करते हुए शिकायतकर्ता और उसके साथियों का नाम उससे जोड़ दिया।

छवि धूमिल होने का लगाया आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पोस्ट के कारण समाज में उनकी और उनके साथियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। तहरीर में दावा किया गया है कि भ्रामक पोस्ट के चलते उन्हें सामाजिक अपमान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

कार्रवाई और खाता हटाने की मांग
पीड़ित पक्ष ने पूर्व चेयरमैन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ संबंधित फेसबुक खाते को हटाने की मांग भी की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed