फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Property worth Rs 2.80 crore of drug smuggler gangster Ishu confiscated, announcement was made by beat

Meerut: मादक पदार्थ तस्कर गैंगस्टर ईशु की 2.80 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई

Tue, 26 May 2026 11:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 26 May 2026 11:52 PM IST
सार

ब्रह्मपुरी थाने में साल 2025 में गैंगस्टर की एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें ईशु को भी नामजद किया गया था। ये गिरोह स्मैक की तस्करी करता था। पुलिस ने आंबेडकर नगर स्थित मकान और लोहियानगर के गोदाम को कुर्क किया है।

विज्ञापन
Meerut: Property worth Rs 2.80 crore of drug smuggler gangster Ishu confiscated, announcement was made by beat
ढोल पिटवाकर कराई कुर्की की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मैक तस्करी करने वाले गैंगस्टर ईशु की पुलिस ने मंगलवार को 2.80 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस ने आरोपी के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में आंबेडकर नगर स्थित आलीशान मकान और लोहियानगर के गोदाम को कुर्क किया है। पुलिस का कहना है कि यह संपत्ति गैंगस्टर ने मादक पदार्थ की तस्करी से कमाए गए अवैध धन से अर्जित की है। पुलिस टीम ने मुनादी कराकर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना बताया कि 28 अक्तूबर 2025 को ब्रह्मपुरी थाने में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत एक गिरोह पंजीकृत किया गया था। तत्कालीन थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने गिरोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें ईशु, विकास जाटव, बृजमोहन और नितिन को नामजद किया गया था। यह गिरोह लंबे समय से मादक पदार्थ का अवैध धंधा कर रहा था। गैंगस्टर अधिनियम 2/3 के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों को चिह्नित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जांच परतापुर थानाध्यक्ष अजय शुक्ला कर रहे है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी। 14 मई को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। इसके बाद गिरोह के सरगना ईशु की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया। तब आरोपी के घर पर इसका नोटिस चस्पा किया गया।
 
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ के नेतृत्व में परतापुर थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार की उपस्थिति में मुनादी कराई। इसके बाद गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क किया गया। बताया गया है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर युवाओं को नशे की तस्करी का काम करता है। गिरोह छोटे तस्करों की मदद से छात्रों को भी मादक पदार्थ की बिक्री करता है। आंबेडकर नगर में ईशु ने हाल ही में नया आलीशान मकान बनाया था। इसकी कीमत 1.70 करोड़ और गोदाम की कीमत लगभग 1.10 करोड़ बताई गई है।

ये भी देखें...
ईद-उल-जुहा: मेरठ में सुबह 5:55 बजे से अदा की जाएगी नमाज, जानें ईदगाह समेत इन मस्जिदों में क्या रहेगा वक्त

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed