{"_id":"67fe240c2215c3622a074deb","slug":"meerut-police-will-dig-a-grave-to-retrieve-the-body-of-a-youth-the-body-was-found-hanging-in-the-thatched-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कब्र खोदकर युवक का शव निकलवाएगी पुलिस, एक महीने पहले छप्पर में लटका मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कब्र खोदकर युवक का शव निकलवाएगी पुलिस, एक महीने पहले छप्पर में लटका मिली थी लाश
Tue, 15 Apr 2025 02:47 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:47 PM IST
सार
मेरठ के दौराला में एक महीने पहले हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस आज कब्र खुदवाकर शव निकलवाएगी। दरअसल मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कब्र खोदकर निकाला जाएगा शव
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मेरठ के दौराला में एक महीने पहले गांव मवीमीरा निवासी साहिल का शव घर के छप्पर में लटका मिला था। उसके चाचा ने एसएसपी व एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच के लिए कब्र खुदवाने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव मवीमीरा निवासी नजाकत ने प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ मार्च को उसके 25 वर्षीय भतीजे साहिल का शव घर के छप्पर में लटका मिला था। उस समय ग्रामीणों के कहने और आत्महत्या जैसा प्रतीत होने पर उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। मृतक भतीजे का मोबाइल गायब होने पर बाद में उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाभी की हत्या: आखिरी बार गली में देवर संग बात करती दिखी थी सरोज, तीन दिन बाद बोरे में मिली लाश
विज्ञापन
अंदेशा है कि उसके भतीजे की हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया था। मौत का कारण जानने के लिए उन्होंने एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसडीएम सरधना मुकेश दीक्षित, इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार को कब्र खुदवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को साहिल की कब्र खोदकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।