फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dever killed Bhabhi in Muzaffarnagar: Saroj was seen taliking in street, body was found in a sack

भाभी की हत्या: आखिरी बार गली में देवर संग बात करती दिखी थी सरोज, तीन दिन बाद बोरे में मिली लाश

Tue, 15 Apr 2025 02:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Apr 2025 02:12 PM IST
सार

मेरठ के सरधना में गांव कालंदी के रजबहे में महिला का शव बोरे में बंद मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने महिला के देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Dever killed Bhabhi in Muzaffarnagar: Saroj was seen taliking in street, body was found in a sack
भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर सिखेड़ा थानाक्षेत्र में दौलतपुर गांव से सरोज 11 अप्रैल को लापता हुई थी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन  पता नहीं चल सका। पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी खंगाले गए। महिला का देवर भंवर सिंह एक बोरे को बाइक पर ले जाता दिखाई दिया, लेकिन 15 मिनट बाद जब वह लौटा तो बोरा गायब था। पुलिस ने इस तथ्य पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने भी भंवर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन

Dever killed Bhabhi in Muzaffarnagar: Saroj was seen taliking in street, body was found in a sack
बोरे में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का कहना था कि सरोज ने कुंडल पहने थे, जो शव बरामद होने पर नहीं मिले। आरोप लगाया कि भंवर सिंह ने कुंडल लूटकर हत्या कर दी। सिखेड़ा पुलिस ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। सरोज गली में भंवर सिंह के साथ बात करती नजर आ रही है। इसके बाद वह उसके घर में चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद आरोपी एक बार बाइक पर बोरा रखकर जाते हुए दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भंवर सिंह जब वापस लौटा तो बोरा नहीं था। सोमवार को बोरे में ही महिला सरोज का शव जनपद मेरठ के थाना सरधना के गांव कालंदी के रजबहे में मिला। यह रजबहा गांव दौलतपुर से होते हुए मेरठ क्षेत्र में जाता है। 

पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके देवर ने ही की है। देवर खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ नई मंडी रूपाली रॉय ने बताया कि मामले में जांच व आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

रजबहे का पानी भी रुकवाया गया
सरोज की तलाश में परिजन इधर-उधर घूम रहे थे। परिजनों ने 12 अप्रैल को रजबहे का पानी रुकवाकर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला सका। दोबारा पानी छोड़ दिया गया, जिससे शव बहता हुआ मेरठ जनपद तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed