{"_id":"5bf4ecc0bdec2269360cc208","slug":"meerut-police-questioned-after-an-ispecter-laughing-while-asking-criminal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों ने चेन लूटी, दरोगा ने हंसकर पूछे सवाल, कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बदमाशों ने चेन लूटी, दरोगा ने हंसकर पूछे सवाल, कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में चेन, पर्स और मोबाइल फोन लूट जैसी घटनाए आम हो चली हैं। इस तरह के अपराध रोकने में नाकाम हो चुकी मेरठ पुलिस अब घटनास्थल पर पहुंचकर हंस-हंसकर सवाल पूछ रही है। इस रवैये से मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
मंगलवार सरेशाम सिविल लाइन इलाके में दो बदमाशों ने एक युवती की कनपटी पर पिस्टल लगाकर चेन लूट ली। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाने के दरोगा पीड़िता से सहानुभूति जताने के बजाय हंस हंसकर सवाल पूछे तो लोगों ने हंगामा कर दिया।

घटना सिविल लाइन क्षेत्र के नंगला बट्टू की है। नंगलाबट्टू निवासी युवती सपना बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। घर से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सपना के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। शोर मचने पर सपना के परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि सपना ने कुछ दिन पहले ही रुपये इकट्ठा कर चेन खरीदी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइन के दरोगा ने जब हंस हंसकर घटना के बारे में युवती और उसके परिजनों से पूछताछ करनी शुरू की तो लोगों ने आक्रोश जताकर हंगामा कर दिया। सपना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/