फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police personnel chased in Zakir Colony, accused of misbehaving with women

Meerut: जाकिर कॉलोनी में पुलिस कर्मियों को दौड़ाया, लगाया महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

Tue, 23 Jan 2024 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र में तार जलाने की सूचना पर पहुंचे चार पुलिसकर्मियों को दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। बताया गया कि पुलिसकर्मी छत पर तार जलाने की सूचना पर क्षेत्र में पहुंचे थे।

विज्ञापन
Meerut: Police personnel chased in Zakir Colony, accused of misbehaving with women
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना के जाकिर कॉलोनी इलाके में चार पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा गया। पुलिसकर्मियों को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। 
विज्ञापन


लोहियानगर निवासी शरीफ के बेटे आसिफ, सलमान व सरफराज छत पर बैठकर आग जलाकर हाथ ताप रहे थे। किसी ने सूचना दी कि ये लोग छत पर तार जला रहे हैं। इस पर चार पुलिसकर्मी जांच के लिए पहुंच गए। 

आरोप है कि आते ही पुलिस वालों ने बदसलूकी की। इसका जब विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर परिवार से मारपीट की। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। 

परिवार की दो महिलाएं अफरोज व सीमा घायल हो गईं। इसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा कर पीटा। आरोप लगाया कि पुलिस वालों का व्यवहार आपत्तिजनक था। घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की। 
विज्ञापन


शरीफ को दिल का दौरा पड़ने की भी बात कही गई। थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि पुलिस तार जलाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed