यूपी के मेरठ में ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित पूजा आरकिट कॉम्प्लेक्स में टेलीकॉम कंपनी की आड़ में चल रही फर्जी फाइनेंस कंपनी का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। बुधवार को एसपी सिटी की टीम ने इस कंपनी के दफ्तर पर छापा मारकर मैनेजर समेत पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है।
2 of 9
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ये लोग लोन कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। बताया जा रहा है कि फर्जी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस के बाहर एक टेलीकॉम कंपनी का बोर्ड लगाकर ठगी का यह खेल किया जा रहा था।
3 of 9
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक एसपी सिटी रणविजय सिंह ने चार सिपाहियों की विशेष टीम गठित की हुई हैं। मुखबिर की सूचना पर इस टीम ने बुधवार दोपहर तीन बजे पूजा आरकिट कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर छापा मारकर फर्जी फाइनेंस कंपनी पकड़ी। ये कंपनी इंद्रा के नाम से चल रही थी। बाहर आइडिया टेलीकॉम कंपनी का बोर्ड लगा हुआ था।
4 of 9
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक कंपनी संचालक नदीम निवासी कांच का पुल, अहमदनगर लिसाड़ीगेट और मैनेजर आयशा निवासी छीपी टैंक हैं। ऑफिस में दो महिला और दो युवतियां थी। जोकि ऑफिस में कर्मचारी बताई गई। पुलिस ने पांचों महिलाओं से घंटों पूछताछ की।
5 of 9
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि यहां लोन के नाम पर लोगों से ठगी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने लोन के नाम पर तैयार दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी का कहना कि कई महीने से यह धंधा चल रहा था। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।