फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police has arrested five women in case of theft of parts from an old army tank

Meerut News : सेना के पुराने टैंक से चुराए पार्ट्स, पांच महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में उगला ये बड़ा सच

Tue, 30 Jan 2024 12:45 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jan 2024 12:45 AM IST
सार

Meerut News : सेना के पुराने टैंक से पार्ट्स चोरी करने के मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने ये बड़ा सच उगला।

विज्ञापन
Meerut Police has arrested five women in case of theft of parts from an old army tank
महिलाएं गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आरवीसी सेंटर के बाहर खड़े सेना के पुराने टैंक से पार्ट्स चोरी करते हुए पांच महिलाओं को सेना के जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद महिलाओं को लालकुर्ती पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में कई स्थानों पर सेना के पुराने टैंक रखे हैं। आरवीसी सेंटर के सूबेदार अंकुश कुमार सिंह की ओर से लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया था कि चोरों ने आरवीसी सेंटर के सामने खड़े दो डिस्प्ले टैंकों से प्रेशर वायर और इलेक्ट्रिक वायर चोरी की है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को एक सूचना पर पुलिस ने कैंट एरिया में बूचड़ी रोड पर पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर महिलाओं के पास से प्लास्टिक के बोरों और शॉल में छिपाए गए 13 प्रेशर वायर और इलेक्ट्रिक वायर बरामद की। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि वे कूड़ा बीनने का काम करती हैं। वे छावनी क्षेत्र में सामान चोरी करके कबाड़ियों को बेचा करती थीं। पकड़ी गई महिलाओं ने अपने नाम अंजलि पत्नी मोनू, बबली पत्नी बिहू, पूनम पत्नी दिनेश, मिनिमा पत्नी राजा और भगवती पत्नी सत्ते बताया। सभी महिलाएं कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर की रहने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि पांचों महिलाओं का चालान कर दिया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed