फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police get the treatment to sick snowy Dog after getting a call came to police from Australia when Dog became ill

लाॅकडाउन: डाॅग बीमार हुआ तो ऑस्ट्रेलिया से आई काॅल, मेरठ पुलिस ने रजबन पहुंचकर कराया पालतु कुत्ते का इलाज

Sun, 26 Apr 2020 06:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Apr 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut police get the treatment to sick snowy Dog after getting a call came to police from Australia when Dog became ill
पुलिस ने पालतु कुत्ते का इलाज कराकर घर वापस छोड़ा - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन में कोई बीमार हो जाए तो भला क्या करें। पास में डॉक्टर नहीं हैए चौतरफा पुलिस का पहरा लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस यह आपकी मदद कर सकती है। शनिवार लाल क्वार्टर रजबन में अजीबोगरीब मामला सामने आया।

विज्ञापन


पालतू कुत्ते को बीमारी की खबर सुनकर एक बुजुर्ग महिला की बेटी ने यूपी 112 को कॉल किया। बुर्जुग महिला के दरवाजे पर यूपी 112 की गाड़ी पहुंची और बुजुर्ग महिला को साथ लेजाकर पालतू कुत्ते को डॉक्टर के यहां दिखाया और फिर वापस उनके घर पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


ये मामला सदर बाजार स्थित लाल क्वार्टर रजबन का है। 80 वर्षीय जगदीप कौर की बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। बेटी द्वारा 112 नंबर पर कॉल की गई और बताया गया कि मेरठ के रजबन स्थित उनकी बुर्जुग मां का एकमात्र सहारा उनका पालतु डाॅग बीमार है। लेकिन लाॅकडाउन के चलते वह उसका इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जा सकती हैं। उनकी मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सदर थाने की 0551 नंबर पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र बालियान होमगार्ड अशोक कुमार रजबन स्थित बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे। जहां बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर पालतू कुत्ता है, जोकि कई दिनों से बीमार है। कुत्ते का इलाज कराना है। 

पहले तो पुलिसकर्मी सोच में पड़ गए। हेड कांस्टेबल ने एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता को फोन करके इसके बारे में बताया। कुत्ते का डॉक्टर कहां मिलेगा, इसको लेकर पुलिस असमंजस की स्थिति में फंस गई। तभी एसओ सदर ने एक डॉक्टर से बात की उसके बाद पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी महिला और उसके पालतू कुत्ते को लेकर डॉक्टर के यहां पहुंचे।

कुत्ते का इलाज कराया गया और फिर दोनों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से ही लाल क्वार्टर उनके घर पर छोड़ दिया। पुलिस के इस सराहनीय काम को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पीआरवी 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल व होमगार्ड को इस सराहनीय काम के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed