फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police filing cases blindly, Whose murder case is registered, now report of extortion on him

Meerut: आंख मूंदकर मुकदमे दर्ज कर रही पुलिस, जिसकी हत्या का मुकदमा है दर्ज, उस पर अब रंगदारी की रिपोर्ट

Sat, 06 Aug 2022 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Aug 2022 11:06 AM IST
सार

मेरठ पुलिस आंख मूंदकर केस दर्ज कर रही है। पुलिस ने सात साल पहले जिस व्यक्ति की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था उस पर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट लगा दी है। ऐसे में सवाल पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा है कि जो व्यक्ति मारा गया तो वह रंगदारी कैसे मांग सकता है।  

विज्ञापन
Meerut Police filing cases blindly, Whose murder case is registered, now report of extortion on him
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में व्यापारी संजय माहेश्वरी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने पर कुख्यात प्रवीण शर्मा और उसके भाई मनीष शर्मा पर टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि सात साल पहले प्रवीण शर्मा की हत्या होने का मुकदमा ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज है। आरोप है कि रंगदारी ना देने पर मनीष शर्मा 5-6 साथियों के साथ 19 जुलाई को पीड़ित के घर पर आया और जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सौंपने की बात कही है।

विज्ञापन


टीपीनगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर निवासी संजय माहेश्वरी पांच साल पहले ब्रह्मपुरी में रहते थे। आरोप है कि अपराधी प्रवीण शर्मा और उसका भाई मनीष शर्मा उनसे पैसा लेते थे। ब्रह्मपुरी में उनका आटा फ्लोर मिल था। मौत के भय से दोनों भाइयों को वह पैसे दे देते थे और पुलिस से शिकायत तक नहीं करते थे। संजय माहेश्वरी का आरोप कि मनीष शर्मा 29 जुलाई को अपने साथियों के साथ गुरुनानक नगर में पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पुजारी को डंडे पीट-पीटकर मार डाला, हत्या से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दी व पत्नी-बच्चों से कहकर गया कि अगर दो लाख रुपये नहीं दिए तो हत्या करा दूंगा। उसके भाई प्रवीण शर्मा ने कई लोगों की हत्या की हुई है। इसके बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है। संजय ने बताया कि मनीष बार-बार धमकी दे रहा है। मेरे या परिवार के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। संजय की तहरीर पर पुलिस ने प्रवीण व मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रवीण मारा गया तो रंगदारी कैसे मांग ली
कुख्यात प्रवीण शर्मा व उसके भाई मनीष शर्मा पर टीपीनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया, जबकि छह माह पूर्व प्रवीण शर्मा की हत्या बताकर कुख्यात विनय त्यागी पर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सवाल पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा है कि जब प्रवीण शर्मा मारा गया तो वह रंगदारी कैसे मांग सकता है। ब्रह्मपुरी में दर्ज मुकदमे में बताया गया कि सात साल पहले विनय त्यागी ने प्रवीण शर्मा को मौत के घाट उतार दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: मां ने बच्ची को कोख में नौ माह पाला, बेदर्द व्यवस्था ने ली मासूम की जान, भावुक कर देगी गर्भवती की आपबीती

आंख मूंदकर मुकदमे दर्ज कर रही पुलिस
टीपीनगर पुलिस आंख मूंदकर मुकदमे दर्ज कर रही है। बावरिया गैंग के सदस्य बताकर एसओजी टीपीनगर के शिवपुरम से रमेश व उसके दामाद सूरज को उठाकर ले गई थी। इसमें टीपीनगर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद एसओजी ने ससुर-दामाद की फलावदा में चाकू में गिरफ्तारी दिखा दी। इस मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हुई। एसएसपी को एसओजी भंग करनी पड़ी। अब फिर यही गलती टीपीनगर पुलिस ने दोहराई है। ब्रह्मपुरी में प्रवीण की हत्या का केस दर्ज है और टीपीनगर पुलिस ने उसके खिलाफ ही रंगदारी का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed