{"_id":"585113d04f1c1b686f64b0f7","slug":"meerut-police-could-not-find-her-so-the-family-members-warned","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को ढूंढ नहीं पाई मेरठ पुलिस, अब परिजनों ने दी यह चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को ढूंढ नहीं पाई मेरठ पुलिस, अब परिजनों ने दी यह चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ 14-12-2016
Updated Wed, 14 Dec 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : uppolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम में लापता युवती की बरामदी की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को मोदीपुरम चौकी पर जमकर हंगामा किया। इस बीच महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट से बीबीए कर रही है। छात्रा चार दिन पहले अपनी मां और भाई के साथ एक फार्म हाउस में शादी समारोह में गई थी। इस दौरान छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने युवती के इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजन और कॉलोनी की महिलाएं मोदीपुरम चौकी पहुंची और जमकर हंगामा किया। महिलाओं की चौकी इंचार्ज से तीखी नोकझोंक भी हुई। युवती की मां का आरोप था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने युवक के माता-पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
युवक की मां भी शामिल
युवती की मां का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में युवक की मां भी शामिल है उन्होंने एक रात अपने घर पर भी युवती को रखा है। इंस्टीट्यूट में युवती की उपस्थिति कम होने पर युवक अपनी मां को युवती की मां बनाकर ले गया था।
विज्ञापन
युवती की मां हुई बेहोश
हंगामे के दौरान युवती की मां कई बार बेहोश हुई। परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से भी मदद की गुहार लगाई। वहीम परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर बुधवार तक युवती बरामद नहीं हुई तो हाइवे पर जाम लगा दिया जाएगा।