{"_id":"5d75fef68ebc3e93d62af711","slug":"meerut-police-arrested-three-women-for-stolen-battery-from-the-generator-of-ig-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में आईजी कार्यालय के जेनरेटर से चोरी हुई बैटरी बरामद, मद्रास की तीन महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में आईजी कार्यालय के जेनरेटर से चोरी हुई बैटरी बरामद, मद्रास की तीन महिलाएं गिरफ्तार
Mon, 09 Sep 2019 12:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
आलोक कुमार आईजी मेरठ रेंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में आईजी रेंज कार्यालय स्थित रेंज वायरलेस कक्ष से शनिवार को चोरी की गई जेनरेटर की बैटरी को पुलिस ने बरामद कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों महिलाएं कंकरखेड़ा की जवाहर नगर स्थित मद्रासन बस्ती की निवासी हैं। ये इलाका कच्ची शराब की सप्लाई और सट्टेबाजी के लिए बदनाम है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी ने लौटाए पदक, अन्न त्यागकर धरने पर बैठे
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ये बैटरी सिविल लाइन क्षेत्र में मेघदूत पुलिया के पास से बरामद की गई। गिरफ्तार महिलाओं के नाम सरस्वती, दुर्गा और विनीमा हैं। जिनके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों महिलाएं मूलत: मद्रास की रहने वाली हैं। जो कंकरखेड़ा में कबाड़ बीनने का काम करती हैं। एसपी सिटी का कहना है कि बैटरी बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: टोल प्लाजा में डकैती का प्रयास, आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा, फायरिंग
पुलिस लाइन की सुरक्षा पर सवाल
इस प्रकरण के बाद पुलिस लाइन की सुरक्षा पर भी सवाल उठ गए हैं। पुलिस लाइन में मुख्य गेट पर सुरक्षा के दावे किए जाते हैं। लेकिन आरोपी महिलाएं आईजी कार्यालय परिसर से बैटरी चोरी कर महिला थाने, एएचटीयू थाने, महिला हॉस्टल से पुलिस लाइन पहुंचीं और वहां से पुलिस लाइन का परिसर पार कर मेघदूत पुलिया तक पहुंच गईं।