फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International Para Powerlifting Player Sachin Chaudhary from Meerut Returns his Medals

यूपी: अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी ने लौटाए पदक, अन्न त्यागकर धरने पर बैठे

Mon, 09 Sep 2019 11:34 AM IST
Dimple Sirohi वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Sep 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
International Para Powerlifting Player Sachin Chaudhary from Meerut Returns his Medals
अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी बीच में - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी सोमवार को उप्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कैलाश प्रकाश स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को अपने पदक लौटाने पहुंचे। वह सोमवार सुबह 10 बजे अन्न त्यागकर धरने पर बैठ गए। सचिन ओलंपियन रह चुके हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन चैंपियनशिप में देश को पदक दिला चुके हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंयूपी: टोल प्लाजा में डकैती का प्रयास, आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा, फायरिंग
विज्ञापन


 कंकरखेड़ा के ओम नगर निवासी 34 वर्षीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी करीब 16 साल की उम्र से दम दिखा रहे हैं। पिछले 18 सालों में वह 10 राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Para Powerlifting Player Sachin Chaudhary from Meerut Returns his Medals
अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला

2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स, 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स, 2016 स्कॉटलैंड कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा रहे, जबकि 2018 में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक जीता। 2012 में लंदन पैरा ओलंपिक का भी हिस्सा रहे। 88 किग्रा भार वर्ग के यह खिलाड़ी नेशनल में रिकॉर्ड होल्डर रहे। 

यह भी पढ़ें: यूनिक कार मोटर्स मालिक पर दुष्कर्म का केस दर्ज, बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने को तैयार पीड़िता

वर्ष 2018 में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं। सचिन चौधरी का कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में पैरा खिलाड़ियों के लिये प्रोत्साहन राशि, सरकारी नौकरी सहित कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। लेकिन उप्र में पैरा खिलाड़ियों के लिए कोई जगह नहीं है। मैं पूरे प्रदेश में पैरा खिलाड़ियों के लिए सम्मान और अधिकार चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed