फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police arrested accused who sent obscene messages from fake ID of poet Anamika Jain Amber

यूपी: अनामिका जैन अंबर की फर्जी आईडी से अश्लील मैसेज भेजने वाला अरेस्ट, कवियत्री ने सीएम योगी का जताया आभार

Thu, 05 Oct 2023 08:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Oct 2023 08:32 PM IST
सार

Meerut News : कवियत्री अनामिका जैन अंबर ने पुलिस से बताया कि पिछले लगभग दो सालों से अज्ञात युवक उनके नाम से कई फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों को अश्लील मैसेज भेज रहा था। उन्होंने कार्रवाई होने पर सीएम योगी और यूपी पुलिस को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
Meerut police arrested accused who sent obscene messages from fake ID of poet Anamika Jain Amber
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की जानी-मानी कवियत्री अनामिका जैन अंबर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को आखिरकार दबोच लिया गया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की सूचना के बाद थाने पहुंची कवियत्री ने सीएम योगी और यूपी पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद कहा। कवियत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


कवियत्री अनामिका जैन अंबर ने बताया कि पिछले लगभग दो सालों से अज्ञात युवक उनके नाम से कई फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों को अश्लील मैसेज भेज रहा था। पानी जब सिर से ऊपर निकल गया तो कुछ दिनों पहले अनामिका ने रेलवे रोड थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने कवियत्री की भाभी और ननद सहित अन्य कई महिलाओं के पास भी फर्जी आईडी से अश्लील मैसेज भेजे। अनामिका के पति ने आरोपी की फर्जी फेसबुक आईडी पर मैसेंजर से कॉल की तो वह दबंगई पर उतारू हो गया और बोला कि जब तक अनामिका की छवि पूरी तरह खराब नहीं होगी वह इसी तरह अश्लीलता जारी रखेगा।

उधर, दो दिन पहले अनामिका द्वारा इस घटना की सूचना भी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खरखौदा निवासी आरोपी मयूर बंसल पुत्र राकेश बंसल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश

विज्ञापन

उधर, रेलवे रोड इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed