फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aamir and Sajida committed suicide by hanging in hotel after themselves while holding each other hands

अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश

Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM IST
सार

Lover Couple Suicide Case : आमिर और शाजिदा ने एक-दूजे का हाथ पकड़ा और दुपट्टे से फांसी लगा ली। मरने से पहले आमिर ने फोन मिलाया और कहा कि साजिदा को उठाकर ले जाओ।

विज्ञापन
Aamir and Sajida committed suicide by hanging in hotel after themselves while holding each other hands
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली निवासी प्रेमी युगल को पता लगा कि शाजिदा के परिजनों ने आमिर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं, उन दोनों को लगा कि अब वे एक साथ नहीं रह सकते हैं। इस पर एक साथ मरने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन


मरने से पहले आमिर ने होटल से गांव फोन करके कहा कि आकर शाजिदा को ले जाओ। इसके बाद दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया। एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और फांसी लगा ली। मरने के बाद भी दोनों के हाथ एक-दूसरे के हाथ में थे।

विज्ञापन

आमिर (20) और साजिदा (19) एक दूजे के साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। दोनों के एक ही गांव के होने के चलते परिजन इस रिश्ते से नहीं माने तो दोनों ने घर छोड़ दिया। 

मंगलवार को दिनभर बिरादरी के लोगों की पंचायत चलती रही। बुधवार को आमिर और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन

मरने से पहले आमिर ने होटल के फोन से रतनपुरी पुलिस और साजिदा के परिजनों को फोन किया। बताया कि वो दोनों होटल जेपी में हैं। आकर साजिदा को ले जाओ। 

पुलिस और परिजन पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों से कमरा नंबर पूछा। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद नहीं था इसलिए गेट खुद ही खुल गया। बाथरूम का दरवाजा भी खुला था। पुलिस ने देखा तो दोनों के शव एक ही दुपट्टे से लटके हुए थे।

मिले फोटो में दोनों एक साथ
पुलिस को एक फोटो मिला है, जिसमें दोनों एक साथ हैं। ऐसा फोटो शादी के रजिस्ट्रेशन का होता है। हालांकि ये कोई स्पष्ट नहीं कर पा रहा कि दोनों ने निकाह करने के बाद रजिस्ट्रेशन कराया था। थाना प्रभारी रतनपुरी पंकज राय ने बताया कि शाहिदा के परिजनों की तहरीर पर बुधवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

साजिदा के घर दूध लेने आता था आमिर
रियावली निवासी दूध कारोबारी हाजी इकबाल दूध खरीदकर डेयरी पर पहुंचाते हैं। उनका बेटा आमिर पशुओं का दूध लेने रोजाना पड़ोस की ही साजिदा के घर जाता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दो अक्तूबर को दोनों घर छोड़कर चले गए। कुछ लोगों ने आमिर को बाइक पर जाते हुए देखा था। 

यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP

बताया गया कि आमिर मुस्लिम राजपूत था, जबकि साजिदा की बिरादीर अब्बासी है। माना जा रहा है कि दोनों को निकाह न होने का डर था। इसीलिए आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed